Azamgarh News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आजमगढ़ (Azamgarh) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला भी ऐसा ही कि आपके होश उड़ जाएंगी। एक युवक ने अपनी ही मंगेतर के साथ दुष्कर्म कर डाला।
जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। लड़के के परिवार वालों ने थाना पुलिस में मामले की शिकायत की है। घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
कुछ दिन पहले ही तय हुई थी दोनों की शादी
मामला आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां रहने वाले एक युवक की अंबेडकर नगर में रहने वाली एक युवती के साथ शादी तय हुई थी। जल्द ही दोनों की शादी होने वाली थी। दोनों के पास एक दूसरे के फोन नंबर भी थे।
दोनों आपस में खूब बातें करते थे। बताया गया है कि कुछ दिन पहले युवक ने अपनी मंगेतर को नया मोबाइल फोन दिलाने के लिए बुलाया था। इसके बाद दोनों किसी सुनसान इलाके में गए।
आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए
जहां युवक ने उसे पहले कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस दौरान लड़की के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। किसी बात पर दोनों में अनबन हो गई।
इसके बाद आरोपी ने उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जब लड़की और उसके परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। बेटी को लेकर सीधे पुलिस के पास पहुंचे। वहीं पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 hr agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 hr agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
4 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
15 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
20 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
21 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
21 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
22 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines