Hate Speech Case: हेट स्पीच मामले (Hate Speech Case) में आजम खान (Azam Khan) के खिलाफ सजा पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की ओर से रोक लगाई। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि मामले की सुनवाई और फैसले के बाद रामपुर उपचुनाव की घोषणा की जाए। इसके बाद चुनाव आयोग ने अपनी पूर्व अधिसूचना को स्थगित कर दिया है। एक पत्र जारी कर उपचुनाव की घोषणा सुनवाई के बाद करने की बात कही है।
आज रामपुर कोर्ट में होनी है सुनवाई
बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2019 के हेट स्पीच मामले में आजम खान की सजा पर अंतरिम रोक लगाने का आदेश दिया। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने रामपुर कोर्ट को आजम खान की दोषसिद्धि के खिलाफ दायर अपील पर गुरुवार को सुनवाई करने का भी निर्देश दिया है। यानी आजम खान की विधानसभा सदस्यता पर भी फैसला होगा।
राज्य विधानसभा ने किया था अयोग्य घोषित
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को 11 नवंबर या उसके बाद रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा के लिए एक अधिसूचना जारी करने का भी निर्देश दिया है। बता दें कि आजम खान को रामपुर कोर्ट से दोषी करार किए जाने के बाद राज्य विधानसभा की ओर से उन्हें अयोग्य घोषित किया गया था। इसके साथ ही रामपुर सदर विधानसभा सीट खाली हो गई थी।
यूपी में तीन सीटों पर होना है उपचुनाव
8 नवंबर को चुनाव आयोग की ओर से उत्तर प्रदेश की तीन सीटों (दो विधानसभा और एक लोकसभा) के लिए 5 दिसंबर को उपचुनाव कराए जाने की घोषणा की गई थी। चुनाव आयोग की ओर से बताया गया था कि उत्तर प्रदेश में खतौली (मुजफ्फरनगर), रामपुर सदर विधानसभा और मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का उपचुनाव 5 दिसंबर को होगा। जबकि मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। इसी दिन हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनावों के नतीजे भी आएंगे।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
5 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
5 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
6 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
11 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
11 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
13 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
14 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
15 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
17 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines