PM Modi In Ayodhya: अयोध्या दीपोत्सव में दिखेगी रामायण की झलक, राम का राज्याभिषेक भी करेंगी पीएम

Ayodhya Deepotsav
विज्ञापन

PM Modi In Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज यानी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या (PM Modi In Ayodhya)  दीपोत्सव के छठे संस्करण (Ayodhya Deepotsav 2022) का उद्घाटन करेंगे।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1583832264818888704

विज्ञापन

स्वयंसेवी संस्थाओं, अयोध्या प्रशासन और शासन के अधिकारियों ने पिछले कई दिनों से यहां डेरा डाल रखा है। वहीं कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी है। शनिवार रात को यहां लेजर लाइट शो भी हुआ। कलाकारों द्वारा भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे।

https://twitter.com/AHindinews/status/1584019767920558080

राम लला के दर्शन और पूजा करेंगे

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अयोध्या नगरी आज दीपावली की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। पीएम मोदी सिर्फ दीपोत्सव का ही नहीं बल्कि रामजन्म भूमि भी जाएंगे। यहां श्रीराम के स्वरूप का राज्याभिषेक करेंगे। राम मंदिर निर्माण स्थल का निरीक्षण करेंगे। राम लला की पूजा और अर्चना भी करेंगे। साथ ही कहा जा रहा है कि इस बार राम की पैड़ी पर पिछली बार बनाए गए रिकॉर्ड को भी तोड़ने की तैयारी है।

विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

अयोध्या प्रशासन की ओर से पीएम मोदी के आगमन को लेकर विशेष तैयारी की गई है। राम की पैड़ी समेत आसपास के कई किमी के क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। साथ ही सरयू नदी में जल पुलिस तैनात है। इसके अलावा राम की पैड़ी पर दीपोत्सव के मौके पर रामायण के पात्रों की झांकी भी निकाली जाएंगी। अयोध्या में राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला के दर्शन करेंगे और उसके बाद वे दीप जलाएंगे। दीप जलाने के बाद वे रामलला की आरती करेंगे। ट्रस्ट के लोग उनका सम्मान करेंगे। PM को श्रीराम के वस्त्र दिए जांएगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ