UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में पुलिस के सब-इंस्पेक्टर और तीन कांस्टेबल पर एक ऑटो-रिक्शा चालक (Auto Rickshaw Driver) की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया गया है कि ऑटो चालक की सोमवार को पुलिस हिरासत से रिहा होने के कुछ घंटों बाद अस्पताल में मौत हो गई थी।
और पढ़िए –हरियाणाः पानीपत में सिलेंडर ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत
इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद की कनवनी पुलिस चौकी के सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार को मंगलवार देर शाम निलंबित कर दिया गया था। जबकि दो सिपाहियों को पुलिस लाइन भेजा गया। पुलिस शिकायत में दर्ज तीसरे सिपाही की पहचान की कोशिश कर रही है।
बता दें कि धर्मपाल (28) की सोमवार सुबह एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। बताया गया है कि मौत से छह घंटे पहले वह पुलिस चौकी में था। यहां उसे एक दुर्घटना के मामले में ले जाया गया था। उनके परिवार के सदस्यों ने पुलिस पर उन्हें हिरासत में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
और पढ़िए –Viral Video: ऑडी कार ने कुचला सिक्योरिटी गार्ड, जांच हुई तो निकला कुछ अलग ही मामला, उड़ जाएंगे होश
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया मौत का ये कारण
इसके अलावा पुलिस ने दावा किया था कि ऑटो ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ा था। वहीं मंगलवार को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दिल का दौरा पड़ने का उल्लेख नहीं है। बल्कि मौत का कारण पेट की चोटों को बताया गया है।
धर्मपाल के चचेरे भाई मुरारी सिंह की शिकायत पर पुलिस के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिवार वालों ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे ऑटो चालक घर लौट रहा था, तभी उसने पीछे से एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। दोनों को इंदिरापुरम के शांति गोपाल अस्पताल ले जाया गया।
हादसे के बाद हिरासत में लिया था ऑटो ड्राइवर
शिकायत में कहा था कि सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार और तीन कांस्टेबलों ने मेरे भाई को अस्पताल परिसर में ही पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित पक्ष का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज यह घटना कैद हुई है। धर्मपाल ने साइकिल सवार के इलाज के लिए 3,500 रुपये का भुगतान भी किया था।
आरोप है कि धर्मपाल को हिरासत में लिया गया और कनवनी चौकी ले जाया गया। फिर करीब 1 बजे उसके पास फोन आया कि तत्काल चौकी पहुंचो। यहां पहुंचने पर देखा कि भाई धर्मपाल की तबीयत खराब है। सुबह धर्मपाल ने सीने में दर्द की शिकायत पर उसे इंदिरापुरम के अवंतिका अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसकी हालत को देख किसी बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिवार वालों ने बताया कि शांति गोपाल में लगे गए, जहां उसकी मौत हो गई।
और पढ़िए –बिल्डर और कंपनी पर मुकदमा दर्ज, लिफ्ट हटाते समय 25वीं मंजिल से गिरकर हुई थी इंजीनियर की मौत
कथित चौथे सिपाही की हो रही है पहचान
ट्रांस हिंडन की डीसीपी दीक्षा शर्मा ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसआई अमित कुमार को निलंबित करने के साथ कांस्टेबल सतीश और हरवीर को पुलिस लाइन भेजा गया। चौकी में नागेंद्र नाम का कोई आरक्षक नहीं है। हम पुलिस वाले से चौथे आरोपी की पहचान करा रहे हैं।
और पढ़िए –क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
13 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
16 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
18 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
19 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
20 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
22 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
22 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
23 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
23 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines