Uttar Pradesh News (सर्वेश्वर शुक्ला): बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू रक्षा संघर्ष समिति के बैनर तले ककोर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इसी में यूपी के औरैया में बांग्लादेशी हिंदू रक्षा संघर्ष समिति के पदाधिकारी ने ककोर मुख्यालय पर तिरंगा मैदान में एक विशाल धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आए हुए हिंदू समुदाय के लोगों द्वारा अपनी-अपनी बातों को मंच के जरिए रखा।
इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए औरैया की सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि महिलाएं महंगी साड़ी तो खरीदती हैं मगर अब वह एक तलवार भी अपने घर में लेकर रख लें। जिससे कि अगर कभी कोई परेशानी आती है तो वह तलवार का प्रयोग कर सकें।
जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार का उनके द्वारा विरोध प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा एक ज्ञापन भी जिला अधिकारी को सौंपा गया। जिसमें उन्होंने मांग की कि जिस तरह से बांग्लादेश में यह काम किया जा रहा है, वह पूरी तरह से अनैतिक है और हिंदू इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा।
सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की वह कड़ी निंदा करते हैं। जिस प्रकार से बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं, उससे यह साफ होता है कि हमें भी अपना संख्या बल बढ़ा लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मुस्लिम समुदाय के लोग 10 से 12 बच्चे पैदा करते हैं, तो अभी जो अविवाहित हिंदू युवा हैं वह भी 6 से 8 बच्चे पैदा करें। हिंदू भाई अपने बच्चों को रोजगार दें और कभी भी मुसलमान की दुकान पर न जाएं। इससे मुसलमान आर्थिक रूप से कमजोर होगा।
वहीं, पूर्व ब्लाक प्रमुख और वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार दुबे ने बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रही हिंसा का तीखा विरोध जताया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक आशीष चौबे भी मुख्यालय में मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- Sambhal Jama Masjid Case: 10 दिन बाद पुलिस के सर्च ऑपरेशन में बड़ा खुलासा, मौके से मिली इम्पोर्टेड वेपन की गोलियां
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
15 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
16 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
19 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
19 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines