Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) से दिल दहला देने वाला वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुआ है। इसमें ऑडी कार एक सुरक्षा गार्ड के ऊपर चढ़ गई। इसके तुरंत बाद स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हालांकि गार्ड को गंभीर चोट नहीं आई है। बताया गया कि कार सवार ने खुद की जान बचाने के लिए ऐसा किया। अब सवाल आता है कि कार सवार को किससे खतरा था।
और पढ़िए –Bihar News : पूर्व मुखिया की बेटी ने कॉमर्शियल पायलट के लिए भरी जीवन की सफल उड़ान
वसुंधरा के सेक्टकर-10 का है मामला
गाजियाबाद पुलिस के अनुसार चंडीगढ़ निवासी कुशाग्र सागर रविवार को अपनी बहन इंदु सागर को लेने के लिए गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-10 पहुंचा था। कुशाग्र के साथ उसकी दूसरी बहन दीपिका और उनके पति डॉक्टर धीरज सोनी साथ में थे। आरोप है कि इंदु के ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे।
बहनों को लेकर निकला तो कर दिया हमला
जब कुशाग्र अपनी बहन इंदु को लेने पहुंचा तो उसकी ससुराल वालों से कहासुनी हो गई। मामला ज्यादा बढ़ा तो कुशाग्र अपनी दोनों बहनों और जीजा डॉ. धीरज समेत ऑडी कार में बैठ गया। तभी इंदु के ससुराल वालों और उसके पति ने कार को घेर लिया और लाठी-डंडों से तोड़फोड़ की। कार में तोड़फोड़ का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
दौड़ती कार से सामने आया गार्ड और स्कूटी सवार
इससे सागर ने खुद को और दोनों बहनों को बचाने के लिए कौर दौड़ा दी। इसमें एक सुरक्षाकर्मी कार के पहिए के नीचे आ गया, लेकिन गनीमत उसे कोई बड़ी चोट नहीं आई। वहीं सुरक्षा कर्मी और स्कूटी सवार की ओर से इंदिरापुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उधर इंदु सागर की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति और ससुराल वालों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है।
दहेज के लिए कह रहे थे प्रताड़ित, पहुंचा भाई
इंदु की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के मुताबिक पांच साल पहले (2017) इंदु की सेक्टर-10 वसुंधरा निवासी अक्षय कुमार से शादी हुई थी। अक्षय नोएडा में एक एमएनसी में मैनेजर के पद पर है। दोनों का एक चार साल का बेटा कबीर भी है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वालों और पति की अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू हो गई। मांग पूरी न होने पर इंदु को पति सहित ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे।
इंदु ने पति और ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप
इंदु ने जब इस मामले को अपने घरवालों को बताया तो ससुराल वाले उसे और ज्यादा परेशान करने लगे। इंदु का आरोप है कि उसके पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स भी हैं। इस पर 8 जनवरी को इंदु का भाई कुशाग्र, बहन और उनके पति डॉ. धीरज उसे लेने के लिए गाजियाबाद आए थे। इंदु ने बताया कि जब हम कार में बैठे तो अक्षय और उनके परिवार वालों ने कार को घेर लिया। उन्होंने सुरक्षा गार्ड को नीचे उतरने के लिए भी कहा।
पुलिस ने इन लोगों पर दर्द किया मुकदमा
इंदु ने बताया कि इस बीच आरोपियों ने लाठियों से कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। यह देख मेरे भाई ने कार चलाई, जिसमें सुरक्षा गार्ड घायल हो गया। इंदिरापुरम थाने के एसएचओ देवपाल सिंह ने बताया कि इंदु की शिकायत के आधार पर हमने उसके पति अक्षय, ससुर रतन लाल, सास मुकेश रानी, चाचा ससुर अजय कुमार, मौसी सास सुमन देवी समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
और पढ़िए –बिल्डर और कंपनी पर मुकदमा दर्ज, लिफ्ट हटाते समय 25वीं मंजिल से गिरकर हुई थी इंजीनियर की मौत
गार्ड का कराया इलाज, दिए 50 हजार रुपये!
एसएचओ ने कहा हादसे के बाद कुशाग्र सागर के परिवार वाले सुरक्षा गार्ड को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए थे। उसके इलाज के लिए 50,000 रुपये भी दिए थे। मंगलवार को सत्यम कुमार झा नाम के सुरक्षा गार्ड ने कार मालिक धीरज के खिलाफ शिकायत भी की थी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
4 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
5 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
6 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
8 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
8 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
9 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
11 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
22 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
22 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines