'जब किसी ने मेरी नहीं सुनी, आपने मुझे न्याय दिलाया…', SP विधायक ने विधानसभा में की CM योगी की तारीफ

Puja Pal on CM Yogi Adityanath: ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है कि सरकार की तारीफ में विपक्ष कुछ अच्छा बोले, लेकिन उत्तर प्रदेश की विधानसभा सेशन में इस बार कुछ अलग देखने को मिला। दरअसल, समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्सनाथ की जमकर तारीफ की।

Puja Pal on CM Yogi Adityanath

Photo Credit- X

विज्ञापन

Puja Pal on CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में विधानसभा में विजन डॉक्यूमेंट 2047′ पर 24 घंटे चली मैराथन चर्चा की जा रही है। यह चर्चा आज 11 बजे तक जारी रहेगी। साथ ही, आज सीएम योगी भी सभी सवालों का जवाब देंगे। इसके पहले समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। उन्होंने इस दौरान कहा कि ‘सीएम की वजह से ही मुझे न्याय मिल पाया है। जब कोई उम्मीद नहीं बची थी तब उन्होंने ही अतीक अहमद को मिट्टी में मिलाकर मेरे साथ तमाम महिलाओं को इंसाफ मिला है।

अतीक अहमद को मिट्टी में मिलाया

समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल ने कहा कि सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि ‘सभी को पता था कि मेरे पति को किसने मारा है, लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया। सीएम योगी ने जीरो टॉलरेंस जैसी नीति लागू करके मेरे साथ कई महिलाओं को न्याय दिलाने का काम किया है।’ उन्होंने कहा कि ‘मेरी बात किसी ने नहीं सुनी तब सीएम योगी ने अतीक अहमद जैसे अपराधी का खात्मा किया। मेरे पति के हत्यारे को उन्होंने मिट्टी में मिलाने का काम किया।’ पूजा पाल ने आगे कहा कि ‘अतीक अहमद जैसे अपराधी से कोई नहीं लड़ना चाहता था।’

Advertisment

‘मैं थक चुकी थी, सीएम ने न्याय दिलाया’

पूजा पाल ने सदन में अपने भाषण की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद देने के साथ की। उन्होंने कहा कि ‘यहां बैठे सभी लोग जानते हैं कि मेरे पति की हत्या किन लोगों ने की। मैं न्याय के लिए लड़ाई लड़ते-लड़ते थक चुकी थी। तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे न्याय दिलाया।’

उन्होंने कहा कि ‘सीएम योगी ने मेरे उन छुपे आंसुओं को देखने का काम किया, जो किसी से कई सालों में नहीं देखे। उन्होंने मेरी दुख-तकलीफ देखीं, जिसके बाद सही मायनों में मुझे न्याय दिलाया।’ पूजा पाल आगे कहती हैं कि ‘सीएम ने केवल मुझे ही नहीं, ऐसे कितने परिवारों को इंसाफ दिलाया है, जो पीड़ित थे।’

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ