UP Assembly By Election Result 2024: (मनोज पांडेय, लखनऊ) उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी पूरी तरह उत्साहित है। NDA ने 9 में से 7 सीटों पर जीत दर्ज की है। सपा को सिर्फ 2 ही सीटें मिल पाईं। जीत के बाद अब डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने शायराना अंदाज में सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। राजधानी लखनऊ में पाठक ने कहा कि शनिवार को आए नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी की जमीन खिसक गई है। सीने में जलन, आंखों में तूफान सा क्यों है… सैफई घराने में हर शख्स परेशान सा क्यों है? समाजवादी पार्टी की गुंडई, अराजकता और लूट को जनता अब तक भूली नहीं है। जब सपा की सत्ता रही तो जनता के साथ अन्याय किया गया। करहल में वोट नहीं देने पर दलित बेटी की हत्या कर दी गई। वो बेटी भी निषाद समाज से थी।
ये भी पढ़ेंः यूपी की सियासी पिच में बड़ा फेरबदल! इस पार्टी ने बढ़ाई मायावती की ‘टेंशन’
पाठक ने कहा कि उस बेटी के पिता का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पिता चिल्ला-चिल्लाकर कह रहा है कि समाजवादी पार्टी के गुंडों ने हत्या की है, अखिलेश यादव मामले में अभी चुप्पी साधे हुए हैं। अखिलेश यादव हार को स्वीकार नहीं कर पा रहे। लोकसभा चुनाव में झूठे वादे लोगों से किए गए। लोगों के खातों में 8-8 हजार रुपये डालने का वादा किया गया। ‘संविधान खतरे में है’ जैसे नारे दिए गए। चुनाव आयोग ने इसी EVM से लोकसभा का चुनाव करवाया था। पाठक ने कहा कि ये लोग मुस्लिम समाज को वोट बैंक समझते थे। अब वोट बैंक खिसक चुका है। मुस्लिम समाज ने समाजवादी पार्टी को वोट नहीं दिया। समाजवादी पार्टी दो टके की रह गई है। पोस्टल वोट बीजेपी को मिले हैं। अल्पसंख्यक समाज ने हमारा साथ दिया है।
अगली बार करहल से बीजेपी जीतेगी
पाठक ने कहा कि पीएम मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण UP में जीत मिली है। किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं जनता को लाभ पहुंचा रही हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया को जो स्क्रिप्ट लिखकर पकड़ा दी गई, वह वही पढ़ते हैं। इन लोगों ने अपने राज में ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ का काम किया। कुंदरकी में अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने कसम खाई थी कि भारतीय जनता पार्टी को वोट देंगे। करहल की जनता ने भी इनको समेट दिया है। वहां जीत का आंकड़ा 13000 रह गया है। अगले चुनाव में बीजेपी ही करहल से जीतेगी। पाठक ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है। सपा को मुंहतोड़ जवाब कुंदरकी की जनता ने दिया है। समाजवादी पार्टी की साइकिल अब सैफई की ओर यू-टर्न ले चुकी है।
ये भी पढ़ेंः यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, कृपालु महाराज की बेटी की मौत, 2 की हालत गंभीर
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
11 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
19 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines