(अशोक तिवारी, लखनऊ)
UP Assembly byelection 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद अब बीजेपी एक तरफ हार के कारणों पर मंथन कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ पार्टी को फिर मजबूत करने पर उसका फोकस है। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। तारीख तय नहीं हो पाई है। लेकिन बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है। उपचुनावों को लेकर पार्टी तीन-तीन उम्मीदवारों के नाम का पैनल तैयार कर रही है। अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व का होगा।
यह भी पढ़ें:IAS मनोज कुमार सिंह कौन? जो बने UP के नए मुख्य सचिव, CM योगी के माने जाते खासमखास
लेकिन पैनल में जिताऊ उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है। जिसकी खुद भी संबंधित विधानसभा में अपनी पकड़ हो यानी पार्टी के वोट के साथ ही उसका खुद का भी वोटबैंक हो। लेकिन खास बात यह है कि इस बार बीजेपी लोकसभा चुनाव जैसी गलती नहीं करना चाहती है। उपचुनाव वाली विधानसभा सीटों पर योगी सरकार के मंत्रियों की फौज उतारी जा रही है। बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कई मंत्रियों को संबंधित विधानसभा सीटों पर जाकर काम में जुटने के लिए कहा गया है।
उपचुनाव में फिर सियासी प्रयोग करेगा पीडीएम मोर्चा
दरअसल लोकसभा चुनाव में प्रदेश में एक और मोर्चा गठित हुआ था। उसे पीडीएम नाम दिया गया था यानी पिछड़ा, दलित और मुसलमान। इसकी अगुआई अपना दल कमेरा वादी की नेता पल्लवी पटेल कर रही थीं। इसमें ओवैसी की पार्टी एमआईएम और प्रगतिशील मानव समाज पार्टी शामिल थी। पल्लवी पटेल ने भी इस बार उपचुनावों में पीडीएम मोर्चा के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
इन मंत्रियों को मिली है जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनावों में कटेहरी विधानसभा में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और मंत्री आशीष पटेल को जिम्मेदारी मिली है। वहीं, शीशामऊ विधानसभा में मंत्री सुरेश खन्ना, मिल्कीपुर विधानसभा में मंत्री सूर्य प्रताप शाही, करहल विधानसभा सीट पर जयवीर सिंह, फूलपुर विधानसभा सीट पर मंत्री राकेश सचान, मझवां विधानसभा सीट पर मंत्री अनिल राजभर, गाजियाबाद विधानसभा सीट पर मंत्री सुनील शर्मा और मीरापुर विधानसभा सीट पर आरएलडी कोटे से मंत्री अनिल कुमार को जीत का जिम्मा दिया गया है।
इन सीटों पर होगा उपचुनाव
प्रदेश में करहल, मीरापुर, खैर, सीसामऊ, फूलपुर, मझवा, कुंदरकी, गाजियाबाद, कटेहरी और मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव होना है। इनमें से 5 विधानसभा सीटें सपा, 3 सीटें बीजेपी जीती थीं। इसके अलावा एक सीट आरएलडी और एक सीट निषाद पार्टी जीती थी।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
20 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines