यूपी में डेंगू का प्रकोप, सरकार ने सभी डॉक्टरों और पैरा-मेडिकल स्टाफ के लिए जारी किए ये नए आदेश

dengue

Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में डेंगू (Dengue) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या में भी काफी इजाफा देखा जा रहा है। लिहाजा प्रदेश सरकार (UP Government) की ओर से सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

विज्ञापन

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) ने बुधवार को समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि डेंगू के मामले पिछले साल की तुलना में कम हैं, लेकिन सरकारी की ओर से सभी अहतियात के कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

अस्पतालों में आरक्षित किए बेड

प्रदेश के डिप्टी सीएम ने बताया कि प्रदेश में डेंगू के बढ़ते मामलों को नियंत्रित किया जा रहा है। साथ ही डेंगू को फैलने से रोकने के भी सभी उपाय किए जा रहे हैं। पिछले साल की तुलना में मामले काफी कम हैं। अस्पतालों में बेड आरक्षित हैं और पर्याप्त प्लेटलेट्स भी तैयार किए गए हैं। उसके अलावा सभी सरकारी डॉक्टरों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1582609922566807552

छह सदस्यीय टीम करेगी निगरानी

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इससे पहले पिछले शुक्रवार को केंद्र सरकार की ओर से बताया गया था कि फिरोजाबाद, आगरा और इटावा जिलों में डेंगू प्रबंधन के उपाय करने के लिए राज्य सरकार उच्च स्तरीय टीम की नियुक्ति करे। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश की छह सदस्यीय केंद्रीय टीम में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र और डॉ आरएमएल अस्पताल, नई दिल्ली के विशेषज्ञ शामिल हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1582710502320263168

विज्ञापन

लोगों को जागरूक करेंगे

टीम का नेतृत्व स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ के वरिष्ठ आरडी डॉ वीके चौधरी करेंगे। टीम राज्य के स्वास्थ्य विभागों के साथ मिलकर काम करेगी। जमीनी स्थिति का जायजा लेगी। साथ ही राज्य सरकार की ओर से बताए जा रहे डेंगू के बढ़ते मामलों के प्रबंधन के लिए आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियान की सिफारिश करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ