UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमरोहा (Amroha) जिले से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री महबूब अली के परिवार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। विधायक के दो बेटों और एक बहू समेत पांच लोगों के खिलाफ अपहरण, धोखाधड़ी और लूटपाट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
एक परिवार पर हमले का आरोप
अमरोहा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मोहम्मदी सराय के रहने वाले मोहम्मद शाहनवाज ने महबूब अली और उनके परिवार पर कथित तौर पर उसके घर में घुसने और परिवार के सदस्यों पर हमला करने का आरोप लगाया था।
इसको लेकर पीड़ित ने जिला प्रशासन से शिकायत की मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके परिवार के एक सदस्य का अपहरण करने की भी कोशिश की।
इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
अमरोहा के पुलिस अधीक्षक आदित्य लंगेह के अनुसार महबूब अली के दो बेटों, पूर्व एमएलसी परवेज अली, शाहनवाज अली, बहू और परवेज की पत्नी नीलोफर अली समेत दो अन्य समर्थकों फरमान अली और लईक मलिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
‘आरोप निराधार, फंसाया जा रहा है’
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी लंगेह ने बताया कि हमने पूर्व एमएलसी परवेज अली और चार अन्य समेत पांच लोगों के खिलाफ धारा 392, 341, 471, 467, 468, 364, 342, 452, 147, 148, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसी बीच परवेज अली ने इन आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा है कि सभी दावे निराधार हैं। हमें फंसाया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
8 hrs agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
8 hrs agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
8 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
13 hrs agoएक ही सर्टिफिकेट पर 10 शिक्षकों को मिली नौकरी? HC ने STF को सौंपी जांच
15 hrs agoदशहरा पर नोएडा में ट्रैफिक में फंस सकते हैं आप! कई जगह रूट डायवर्जन
1 day agoसीएम योगी की पाती: विजयादशमी पर अहंकार और अन्याय रूपी रावण के दहन की अपील
1 day agoसिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल BJP छोड़कर कांग्रेस में लौटे
1 day agoहरिद्वार में गंगा आरती के दौरान सांड के घुसने से मची अफरा-तफरी, वीडियो वाय
1 day agoएक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खौफनाक अंत, 3 बच्चों की मां का शव मुंबई से बरामद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines