Birthday Celebration in Police Station, अमरोहा: उत्तर प्रदेश की पुलिस को नेताओ से कितना प्यार है ये हर बार किसी न किसी तरीके से सामने आ ही जाता है। ताजा मामला अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली का है। यहां एक थानेदार ने थाने में सपा नेता के भाई जन्मदिन मनाया। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीरों के सामने आने के बाद से थानेदार के लिए नई मुश्किले बढ़ गई है। एसपी ने थानेदार पर एक्शन लेते हुए उसका तबादला कर दिया है और कोतवाली में नए थानेदार की नियुक्ति कर दी है।
पूरे पुलिस विभाग में ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
थाने में बर्थ डे सेलिब्रेशन
दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि अमरोहा की हसनपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा ने थाने में बाकी दरोगाओं और सिपाहियों के साथ सपा नेता के भाई बिलाल का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान निरीक्षक सुशील ने बिलाल के बर्थडे का केक भी काटा और सबके के सामने एक-दूसरे को खिलाया भी, कुल मिलाकर बिलाल का बर्थडे काफी बढ़ियां तरीके से मनाया गया। सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन जैसे ही जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई तो बवाल मच गया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली में बर्थडे सेलिब्रेशन बीते शुक्रवार को हुआ था।
यह भी पढ़ें: गैंगस्टरों और अपराधियों को करते थे हथियार सप्लाई, पुलिस ने किया गैंग का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
सपा नेता का भाई
बताया जा रहा है कि बिलाल समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष युसूफ कुरैशी का भाई है। वो उस इलाके में काफी पॉपुलर है, वो हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में बना रहता है। वायरल तस्वीरों में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार और बिलाल के बीच की खास दोस्ती को साफ देखा जा सकता है।
प्रभारी निरीक्षक का कहना
वहीं, वायरल तस्वीरों को लेकर प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा का कहना है कि, उन्होंने थाने में केक किसी का बर्थडे मनाने के लिए नहीं काटा था। उनसे कहा गया था कि ये केक हिन्दू-मुस्लिम एकता को दिखाने के लिए काटा जा रहा हैं। सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि उन लोगों उन्हें विश्वास में लेकर थाने में केक काटने के लिए मनाया। मानवता दिखाते हुए उन्होंने भी कोतवाली परिसर में केक कटवा दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी, वो लोग फोटो को इस तरह से वायरल करेंगे।
संबंधित खबरें
अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
5 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
9 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
15 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
15 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
19 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
19 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 day agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines