उत्तर प्रदेश के मेरठ का सौरभ राजपूत, साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी के केस ने पूरे देश को हिला दिया। वहीं अब कहानी सुनिए उत्तर प्रदेश के ही अमरोहा निवासी शबनम की, जिसे 2 शादियां करने के बाद भी 12वीं के छात्र से इश्क हो गया। वह 17 साल के शिवा के प्यार में ऐसे डूब गई कि उससे शादी करने के लिए उसने 3 बच्चों को भी छोड़ दिया।
इतना ही नहीं, 26 साल की शबनम ने शिवा के लिए धर्म तक बदल लिया। अब उसका नाम शिवानी है। वह मंदिर में शिवा के साथ शादी रचा चुकी है। मामला अमरोहा के सैद नगली थाना क्षेत्र का है। शबनाम उर्फ शिवानी की पहली शादी टूट गई थी और दूसरे पति से उसने तलाक लिया है। उसके बाद ही तीसरी शादी की है तो है न ये अनोखी लव स्टोरी और अनोखी शादी।
शादी के बाद दोनों का बयान आया सामने
शिवा से शादी करने के बाद शिवानी ने कहा कि वह शिवा से शादी करके बेहद खुश है। वह उससे बहुत प्यार करता है। हम दोनों ने अपनी मर्जी से एक दूसरे को अपनाया है। हम दोनों इस शादी से खुश हैं। बस अब मैं इतना चाहती हूं कि हमारी जिंदगी में कोई दखल न दे। वहीं शिवा ने कहा कि शिवानी से पिछले 7 महीने संपर्क में है और दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।
अब हमने शादी कर ली है और शादी करने का फैसला हमारा अपना है। इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। हमने जब अपने परिजनों को फैसला बताया तो उन्होंने पंचायत बुलाई थी। पंचायत में भी यही फैसला हुआ कि शबनम जिसके साथ रहना चाहती है, उसके साथ रह सकती है। इसके बाद परिजन शादी के लिए मान गए और हमने मंदिर में शादी रचा ली।
यह भी पढ़ें: तहव्वुर राणा को किस जेल में रखने की तैयारी? अमेरिका से लेकर आज भारत पहुंचेगी NIA
2 निकाह के बाद रचाई तीसरी शादी
अमरोहा के सैद नगली थाना क्षेत्र शबनम के 2 निकाह हुए थे। पहला निकाह अलीगढ़ में हुआ था, लेकिन वह शादी टूट गई। दूसरा निकाह 8 साल पहले अमरोहा की सैद नगरी में किया और दूसरी शादी से 3 बच्चे हुए, लेकिन एक साल पहले दूसरे पति का एक्सीडेंट हो गया।
हादसे में वह बुरी तरह घायल हुआ और बिस्तर पर चला गया। इस बीच शबनम को शिवा मिला गया और दोनों को एक दूसरे से इश्क हो गया। शिवा 17 साल का है और 12वीं में पढ़ता है। दोनों ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ लेकिन उनकी मौजूदगी में ही एक दूसरे से शादी कर ली।
संबंधित खबरें
'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
2 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
3 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
12 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
15 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
21 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
22 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
22 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines