UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमरोहा (Amroha) जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक 34 वर्षीय शख्स ने कथित तौर पर अपनी 30 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को घर से करीब 50 मीटर दूर फेंक आया। पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार करके पत्नी की हत्या का कारण पूछा तो उनके पैरों तले भी जमीन खिसक गई।
रात में पत्नी को जगाया और फिर…
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी की पहचान मोहम्मद अनवर के रूप में हुई है। पुलिस के सामने वीडियो बयान में अनवर ने हत्या की बात स्वीकार की है। उसने पुलिस को बताया कि सोमवार रात को उसने अपनी पत्नी को यौन संबंध बनाने के लिए जगाया।
कुछ समय बाद आरोपी ने फिर से यौन संबंध की इच्छा जताई, लेकिन पत्नी ने इनकार कर दिया। इसके बाद अनवर ने रस्सी से पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। शव को पॉलीथिन में पैक करके घर से 50 किमी दूर फेंक दिया। इतना ही नहीं उसी दिन आरोपी ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई कि उसकी पत्नी लापता हो गई है।
पुलिस को अज्ञात महिला का मिला था शव
महिला की खोज में लगी पुलिस ने मंगलवार को ठाकुरद्वारा के रतूपुरा गांव के पास एक महिला का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद महिला के शव के मामले की जांच शुरू कर दी। शव की तस्वीरें आसपास के थानों को भेजी गईं। इसके बाद मुरादाबाद पुलिस ने शव की पहचान के लिए अनवर को बुलाया। यहां पुलिस को अनवर पर कुश हुआ। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और जुर्म कबूल कर लिया।
नौ साल पहले हुई थी दोनों की शादी
पुलिस की ओर से बताया गया है कि अमरोहा की रहने वाली रुखसार की 2013 में अनवर के साथ शादी हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। अनवर अपने घर के ग्राउंड फ्लोर पर बेकरी चलाते हैं। जबकि उसका परिवार फर्स्ट फ्लोर पर रहता है। सीओ ठाकुरद्वारा अर्पित कपूर ने बताया कि पूछताछ में अनवर ने रुखसार की हत्या की बात स्वीकार की है। उसने कहा कि वह पहले से ही उसके व्यवहार से परेशान था।
संबंधित खबरें
'मेरी चुप्पी गलत समझी', BSP से निकाले के बाद पहली बार बोले आकाश आनंद; मायावती से मांगी माफी
27 mins ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
35 mins agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
21 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines