Amroha Sex Racket Guest House: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अमरोहा के एक गेस्ट हाउस में पिछले कई दिनों से सैक्स रैकेट चल रहा था। फोन पर लड़कियों की सौदेबाजी के बाद उन्हें दिल्ली एनसीआर से अमरोहा लाया जाता था। लड़कियों के रेट फोन पर ही तय होते थे। इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होते ही पुलिस ने मामले से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया है। तो आइए जानते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है?
पुलिस को नहीं लगी भनक
यह मामला अमोरहा के देहात थाना क्षेत्र का है। कांठ रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस में काफी लंबे समय से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। हैरानी की बात तो यह है कि गेस्ट हाउस लालू नंगला पुलिस चौकी से बेहद करीब है। इसके बावजूद पुलिस को कानों-कान इस रैकेट की भनक तक नहीं लगी।
यह भी पढ़ें- ‘चमत्कारी चप्पल’ के फीचर्स दुगनी कर देंगे गर्ल्स पावर, यूपी के दो स्टूडेंट्स का कमाल
2 स्थानीय लोग शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस रैकेट में 2 स्थानीय निवासियों का ही हाथ है। वो ऑन कॉल ग्राहकों से बात करते हैं। लड़कियों की सौदेबाजी की जाती है और फिर दिल्ली समेत एनसीआर रीजन से लड़कियों को गेस्ट हाउस में लाया जाता है, जहां देह व्यापार का धंधा चलता है।
व्हाट्सएप पर होता था सौदा
सेक्स रैकेट में शामिल आरोपी वाट्सएप पर ग्राहकों से संपर्क करते थे। वो उन्हें वाट्सएप पर ही लड़कियों की तस्वीर भेजते थे और उसके आधार पर सौदा तय किया जाता था। शुक्रवार को इसी से जुड़ा एक फोन कॉल व्हाट्सएप पर लीक हो गया। जिसने पूरे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया।
यह भी पढ़ें- मोनालिसा के बाद अब बहन हुईं वायरल, वीडियो में सामने आई एक अनोखी खूबी
2 घंटे के 1 हजार रुपए
इंटरनेट पर वायरल हो रही इस ऑडियो कॉल में दो लोगों के बीच की बातचीत को आसानी से सुना जा सकता है। दोनों के बीच 2 घंटे का रेट तय होता है। दलाल 2 घंटे का 1000 रुपए चार्ज करने की बात कहता है और इतने में सौदा पक्का हो जाता है। इसी के साथ दलाल के द्वारा भेजी गई फोटो का स्क्रीनशॉट भी इंटरनेट पर सामने आ गया है।
पुलिस की बेखबरी पर उठे सवाल
स्थानीय पुलिस से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस धंधे के बारे में उन्हें बिल्कुल आइडिया नहीं है। हैरानी की बात तो यह है कि पुलिस चौकी से थोड़ी दूरी पर मौजूद इस गेस्ट हाउस के बाहर लोगों की लाइन लगी रहती थी। इसके बावजूद पुलिस को कुछ पता नहीं चला।
पुलिस ने दिया बयान
पुलिस का बयान सवालों के घेरे में है। चौकी प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सरोहा ने बताया कि इस संबंध में जानकारी नहीं है और पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Google Maps ने शॉर्टकट के चक्कर में दिया धोखा, जाना था नेपाल, पहुंच गए बरेली
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
7 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
16 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
20 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines