UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमरोहा (Amroha) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रात में माता-पिता के साथ सो रहा एक सुबह मृत मिला। पिता ने देखा तो उसके होश उड़ गए। बच्चे को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने भी बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं बच्चे के पिता का आरोप और मां की दलील सुनकर पुलिस भी हैरान है।
पिता ने लगाया ये गंभीर आरोप
घटना अमरोहा के गजरौला इलाका स्थित मोहरका पट्टी की है। यहां रहने वाले बच्चे के पिता विशाल कुमार (32 वर्षीय) ने दावा किया कि यह घटना घर में चल रही कलह का नतीजा है। उसने आरोप लगाया है कि उसकी 30 वर्षीय पत्नी काजल देवी जानबूझकर बच्चे पर सो गई। इसके कारण दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
मां ने पुलिस से कहा- उसे कुछ नहीं पता
हालांकि बच्चे की मां काजल ने आरोपों का खंडन किया है। उसका कहना है कि यह एक दुखद दुर्घटना है। उसे इसके बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। महिला का कहना है कि मुझे नहीं पता कि मैं कितने समय तक बच्चे के ऊपर रही और किस समय बच्चे की सांसें रुक गईं। वहीं पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
तीन बेटों में सबसे छोटा था मरने वाला बच्चा
थाना प्रभारी अरिहंत सिद्धार्थ ने बताया कि विशाल और काजल की 8 साल पहले शादी हुई थी। उनके तीन बेटे थे। मरने वाला बच्चा सबसे छोटा था। उसकी उम्र करीब 18 माह थी। बताया गया है कि घटना के समय बच्चा बिस्तर पर माता-पिता के बीच सो रहा था। सुबह जब पिता ने देखा तो उसकी सांसें नहीं चल रही थीं।
पति ने पत्नी के खिलाफ दी तहरीर
घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। बच्चे के पिता ने मां के खिलाफ बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि हम मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। अगर उसके खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए तो मामला दर्ज किया जाएगा।
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
2 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
2 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
4 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
5 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
6 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
8 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
9 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
10 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
20 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines