Amroha News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमरोहा (Amroha) जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एआरटीओ ने एक एसडीएम की सरकारी गाड़ी का 26 हजार पांच सौ रुपये का चालान (जुर्माना) काटा है। साथ ही दस्तावेजों की जांच में भी बड़ी खामियां सामने आई हैं। यह कार्रवाई जिले में चर्चा का विषय बन गई है।
अभी पढ़ें – सीएम गहलोत ने मल्लिकार्जुन खड़गे को जीत की बधाई दी
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उठा मामला
जानकारी के मुताबिक सुधीर कुमार सिंह अमरोहा जिले में एसडीएम के पद पर तैनात हैं। हाल ही में जिला मुख्यालय (जिलाधिकारी कार्यालय) पर जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा को लेकर समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में मौजूद एक सदस्य ने अधिकारियों को परिसर में खड़ी एसडीएम की गाड़ी के बारे में जानकारी दी। इसे सुनकर सभी लोग सन्न रह गए। तत्काल एसडीएम की कार के पास पहुंचे।
गाड़ी की नंबर प्लेट से मिटा था एक अक्षर
मौके पर एसडीएम की इनोवा कार खड़ी हुई थी। नंबर प्लेट पर एक अक्षर मिटा हुआ था। परिवहन एप पर जब यह नंबर डाला गया, तो गाड़ी मुरादाबाद में किसी महिला के नाम पर रजिस्टर्ड बोलेरो गाड़ी निकली। इसके अलावा गाड़ी की फिटनेस, परमिट, पोल्यूशन एक्सपायर पाए गए। राजपत्रित अधिकारी की गाड़ी में इतनी खामियों मिलने पर हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद एआरटीओ परिवर्तन ने गाड़ी का 26 हजार पांच सौ रुपये का चालान काट डाला।
अभी पढ़ें – दिल्ली में सचिन पायलट ने खड़गे को जीत की बधाई दी
जांच के बाद ठेकेदार पर कार्रवाई का आदेश
वहीं जिलाधिकारी ने मामले की जांच एआरटीओ को सौंपी है। जांच में सामने आया कि सरकारी खर्चे पर एक ठेकेदार ने यह गाड़ी विभाग में लगाई थी। अधिकारियों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। साथ ही अधिकारी की गाड़ी पर मानकों के विपरीत हिंदी में अक्षर लिखे हुए थे। वहीं जांच में मिटा हुए नंबर मिलने के बाद गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सही पाया गया है। लोगों का कहना है कि एक अक्षर मिटने के कारण ही पूरा मामला खुला है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
5 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
9 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
14 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
15 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
15 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines