Allahabad University Violent: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) जिले के इलाहाबाद विश्वविद्यालय (Allahabad University) में हुए बवाल के बाद अब दो मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों की ओर से पूर्व छात्रनेता विवेकानंद पाठक समेत 8 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया है कि इससे पहले छात्रनेता की ओर से भी मुकदमा दर्ज कराया गया था।
प्रयागराज के कर्नलगंज थाने में दर्ज हुए क्रॉस FIR
जानकारी के मुताबिक छात्र नेता विवेकानंद पाठक समेत 8 छात्रों के खिलाफ इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी ने कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इससे पहले छात्रनेता विवेकानंद पाठक की से सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ मुकदमा कराया था। प्रयागराज की कर्नलगंज पुलिस की ओर से बताया गया है कि दोनों ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई गई है।
और पढ़िए – कानपुर जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, सरकार पर लगाया ये आरोप
छात्रों-सुरक्षाकर्मियों में हुई थी हिंसक झड़प
बता दें कि सोमवार को विवि परिसर में घुसने को लेकर सुरक्षाकर्मियों और पूर्व छात्रनेता विवेकानंद पाठक के बीच झड़प हुई थी। छात्रनेता का आरोप था कि सुरक्षा कर्मियों ने उन पर फायरिंग की और लाठी से उनका सिर फोड़ दिया। जैसे ही यह खबर विवि के छात्रों में फैली तो बवाल हो गया। छात्रों ने तोड़फोड़ और पथराव कर दिया। कारें तोड़ीं और दो बाइकों में आग लगा दी।
विवि ने सोमवार देर शाम जारी किया था ये नोटिस
घटना की जानकारी पर कई थानों का फोर्स, जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त मौके पर पहुंचे थे। घटना के बाद सोमवार देर शाम विवि की ओर से एक शॉर्ट नोटिस जारी करते हुए मंगलवार को विवि में छुट्टी की घोषणा की। वहीं मंगलवार को सामने आया है कि विवि के सुरक्षाकर्मियों की ओर से छात्रनेता समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
2 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
8 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
9 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
9 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
21 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines