UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक किशोरी की अपहरण के बाद हत्या के आरोप में युवक पिछले 7 साल से जेल में बंद है। चौंकाने वाली बात ये है कि अब पुलिस ने उस लापता लड़की को बरामद कर लिया है।
पुलिस का दावा है कि उसका पति और दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया है। घटना पूरे इलाके में चर्चा का मुद्दा बन गई है। वहीं युवक की मां अब पुलिस पुलिस और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
नाम बहलकर रह रही थी हाथरस में
बता दें कि कुछ दिनों पहले गोंडा थाना क्षेत्र के ढाठोली में रामायण कथा के दौरान सुनीता नाम की महिला ने एसएसपी कलानिधि नैथानी से मुलाकात की थी। सुनीता ने बताया कि उसके निर्दोष बेटे विष्णु को गांव की एक किशोरी के अपहरण और हत्या के जुर्म में जेल भेजा गया है। सुनीता ने बताया कि लड़की जिंदा है और शादी करके हाथरस में रह रही है।
यह बात सुनते ही एसएसपी कलानिधि हैरान रह गईं। उन्होंने तत्काल थाना गोंडा प्रभारी को घटना की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए। इस मामले में गोंडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश शर्मा ने बताया कि सच को सामने लाया जा रहा है।
आगरा में अज्ञात लाश को बेटी का शव समझा
रिपोर्ट के मुताबिक 17 फरवरी 2015 को 10वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में गांव की ही एक विधवा के इकलौते बेटे विष्णु पर संदेह जताया गया। हालांकि कई माह तक पड़ताल के बाद किशोरी का सुराग नहीं मिला। कुछ समय बाद आगरा में एक किशोरी की लाश मिली।
कपड़ों के आधार पर गोंडा निवासी पिता ने उसकी पहचान अपनी बेटी के रूप में की। विष्णु पर हत्या का आरोप लगा दिया। पुलिस ने इन्हीं आरोपों के आधार पर 25 सितंबर 2015 को चार्जशीट दायर करते हुए विष्णु को जेल भेज दिया गया। मामला कोर्ट में चला।
युवक के परिवार ने की लड़की की खोज
कुछ दिनों के लिए विष्णु जमानत से बाहर आया, लेकिन कोर्ट में मुकदमे का ट्रायल होने पर उसे फिर से जेल भेजा गया। इसी बीच विष्णु के परिवार ने गायब किशोरी की जानकारी जुटानी शुरू किया तो उनकी खोज सफल हो गई। लड़की के जिंदा होने का पता चल गया।
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
2 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
7 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
10 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
12 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
13 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
13 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
23 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
23 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines