हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सास को भगाकर कहां ले गया दामाद? 200 किलोमीटर दूर से मिला अपडेट

सास को भगाकर दामाद कहां ले गया? इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि सास अनीता और दामाद राहुल की लोकेशन मिल चुकी है, जल्दी ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा। आइए जानते हैं कि दोनों का सुराग कहां पर मिला?

विज्ञापन

सास-दामाद का रिश्ता मां-बेटे जैसा होता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में यह रिश्ता शर्मसार हो गया। मडराक थाना क्षेत्र एक गांव में रहने वाली 38 साल की अनीता की इस रिश्ते की मर्यादा को तार-तार कर दिया। वह अपने से 11 साल छोटे दामाद राहुल के साथ फरार हो गई। बेटी की शादी 16 अप्रैल को होनी थी, लेकिन 2 अप्रैल को सास अनीता और दामाद राहुल सारे गहने-कैश लेकर फरार हो गए।

सास-दामाद के भागने के बाद उनकी लव स्टोरी का खुलासा हुआ। अब अलीगढ़ पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। प्रेमी जोड़े की लोकेशन मिल चुकी है और उन्हें पकड़ने के लिए उस एरिया की पुलिस से संपर्क किया गया है। अनीता के पति और बेटी शिवानी ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। राहुल पर अनीता को बरगलाने के आरोप लगे हैं। वहीं राहुल के परिजनों ने अनीता पर बेटे को फंसाने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें:‘भूल जाओ उसे, वो अब मेरी…,सास को भगा ले जाने वाले ने किया फोन

विज्ञापन

कहां मिली सास-दामाद की लोकेशन?

बता दें कि सास अनीता और दामाद राहुल की लोकेशन 200 किलोमीटर दूर उत्तराखंड के रुद्रपुर में मिली है। अलीगढ़ पुलिस ने रुद्रपुर पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है। रुद्रपुर पुलिस अनीता और राहुल की तलाश रुद्रपुर में कर रही है। दोनों की तस्वीरें रुद्रपुर पुलिस को दे दी गई हैं, जिन्हें दिखाकर लोगों से पूछताछ चल रही है।

सारे गहने और कैश भी ले गई अनीता

पुलिस को दी शिकायत में अनीता के पति ने बताया कि 16 अप्रैल को उनकी बेटी शिवानी की राहुल के साथ शादी होनी थी, लेकिन उसकी पत्नी अनीता और राहुल दोनों फरार हो गए। पता चला है कि उनके बीच प्रेम संबंध थे। अनीता अपने साथ गहने और कैश भी ले गई है। घर में शादी की तैयारी चल रही थी, लेकिन अब मातम का माहौल है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:एकतरफा आशिक ने ब्रेकअप का ऐसे लिया बदला, गर्लफ्रेंड के घर भेजे COD के 300 पार्सल

अनीता और राहुल को पकड़कर रहेंगे

CO इगलास महेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सास और दामाद में प्रेम संबंध थे, लेकिन राहुल शादी से 9 दिन पहले सास अनीता को लेकर फरार हो गया। दोनों की लोकेशन उत्तराखंड में मिली है। अनीता और राहुल के पकड़े जाने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola