हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सास को पत्नी बना 'दामाद' राहुल कहां ले जाएगा? पिता-ग्रामीणों ने तो कर दिया अस्वीकार

अनीता सास बनने वाली थी, लेकिन अब वह होने वाले दामाद राहुल की पत्नी बनना चाहती है, लेकिन अनीता को अपनी पत्नी बनाकर राहुल कहां ले जाएगा? राहुल को उसके गांववाले खदेड़ चुके हैं। पिता ओमवीर ने भी घर में रखने से इनकार कर दिया है तो अब दोनों कहां जाएंगे?

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की सास अनीता प्रेमी राहुल से शादी कैसे करेगी? राहुल-अनीता को राहुल को गांववालों ने खदेड़ दिया है। पिता ओमवीर ने भी राहुल को अनीता के साथ अपने घर में रखने से इनकार कर दिया है तो अब राहुल-अनीता कहां रहेंगे? क्या अनीता राहुल के साथ बिना शादी किए रहेगी‌? इन सवालों का जवाब की लोगों को तलाश है, लेकिन अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं है।

 

राहुल को गांववालों ने खदेड़ दिया

16 अप्रैल को दादों पुलिस स्टेशन में राहुल-अनीता ने सरेंडर किया। 17-18 अप्रैल को पुलिस ने उनकी काउंसिलिंग की, पंचायतें हुईं, लेकिन अनीता अपने पति-बच्चों के साथ रहने को नहीं मानी। राहुल-अनीता को समाज ने भी अपनाने से इनकार कर दिया। 19 की सुबह पुलिस ने अनीता को राहुल के हवाले कर दिया। राहुल अनीता को लेकर पहले अपने गांव नगला मछरिया गया, लेकिन ग्रामीणों ने निकाल दिया।

विज्ञापन

कहां काटी राहुल-अनीता ने रात?

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि शनिवार को गांव नगला मछरिया से निकाले जाने के बाद राहुल अनीता को लेकर पड़ोसी के घर रुका, क्योंकि पिता ओमवीर ने दोनों को घर में नहीं रखा। सुबह राहुल अनीता को लेकर चला गया। राहुल के एक दोस्त ने उसे और अनीता को पाली एरिया में छोड़ने की बात कही है।

 

कहां रहेंगे राहुल-अनीता?

सूत्रों के अनुसार, राहुल के पिता ओमवीर से जब पूछा गया कि आपने राहुल को घर से निकाल दिया। अब वह अनीता को लेकर कहां जाएगा तो पिता ने जवाब दिया कि जहां मर्जी जाए, उसके घर में नहीं रहेगा। गांव में चर्चा है कि राहुल उत्तराखंड में नौकरी करता है तो शायद वह अनीता को लेकर उत्तराखंड जाएगा।

विज्ञापन

बिना शादी के साथ रहेंगे?

चर्चा है कि राहुल-अनीता शादी करना चाहते हैं, लेकिन अनीता का तलाक नहीं हुआ तो शादी कैसे होगी? जबकि अनीता पहले ही कह चुकी है कि वह बिना शादी के भी राहुल के साथ रह सकती है। वहीं राहुल ने अनीता से शादी करने के लिए शर्त रखी है कि शादी करने की मर्जी उसकी खुद की होनी चाहिए, किसी का दबाव या बदनामी का डर नहीं होना चाहिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola