उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में होने वाले दामाद के साथ भागी सास अनीता सामने आ गई है। राहुल के साथ अनीता ने दादों थाने में सरेंडर किया। राहुल और अनीता ने शादी करने की इच्छा जताई। अनीता साफ कह चुकी है और वह अब राहुल के साथ ही रहेगी। पति उस पर अत्याचार करता है, इसलिए वह उसके साथ नहीं रहेगी।
पति के बारे में पूछे जाने पर उसने कहा कि वह अपने बच्चों के साथ रहे। वहीं राहुल ने भी अनीता से शादी करने की इच्छा जताई। राहुल ने अनीता से शादी करने के लिए एक शर्त भी रखी है। राहुल ने पुलिस के सामने बड़ा दावा किया है। आइए जानते हैं कि राहुल ने अनीता से शादी करने के लिए क्या शर्त रखी है और क्या दावा किया?
यह भी पढ़ें:‘दामाद’ संग भागी सास का नया सच; होने वाले दामाद संग भागने की वजह कहीं ये तो नहीं
इस शर्त पर राहुल करेगा अनीता से शादी
राहुल ने कहा कि वह अनीता से शादी करने के लिए तैयार है, लेकिन शादी करना न करना, अनीता पर निर्भर करता है। मैं अनीता से शादी तभी करंगा, जब शादी करने की मर्जी उनकी खुद की हो। अनीता जैसा कहेंगी, वैसे हो जाएगा। मैं तो अनीता के साथ ही रहना चाहता हूं। उम्र मेरे लिए मायने नहीं रखती। अगर अनीता अपनी मर्जी से मेरे साथ शादी करने के लिए तैयार है तो मैं भी तैयार हूं।
अनीता ने शादी को लेकर क्या कहा?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अनीता ने भी राहुल से शादी करने की इच्छा जताई है। उसने पुलिस से कहा कि अब वह राहुल के साथ ही रहेगी। पति के साथ वह नहीं रहना चाहती, क्योंकि पति उसके साथ मारपीट करता है। वह तो सुसाइड करना चाहती थी, लेकिन राहुल ने उसकी जान बचा ली और उससे शादी करने का वादा किया। राहुल बहुत अच्छा इंसान है। उसने मुझे नई जिंदगी दी है, जीना सिखाया है, मैं उसका साथ कभी नहीं छोडूंगी। अपनी बाकी जिंदगी राहुल के साथ बिताना चाहती हूं।
यह भी पढ़ें:होने वाले दामाद संग भागी सास के 5 खुलासे, बताया 8 दिन दोनों कहां रहे?
संबंधित खबरें
LIVE: 'हर्बल कुम्भ' का भव्य शुभारंभ, धन्वंतरि वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत
6 mins agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
9 mins ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
3 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
3 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
13 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
16 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
21 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
22 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
23 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines