उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के सास-दामाद की प्रेम कहानी खूब चर्चा है। 38 साल की सास अनीता अपने से 11 साल छोटे 27 साल के दामाद राहुल के साथ 8 अप्रैल को घर से भाग गई। अनीता अपने साथ गहने और कैश भी ले गई। राहुल के साथ अनीता की बेटी शिवानी की शादी 16 अप्रैल को होने वाली थी, लेकिन 9 दिन पहले सास-दामाद ने फरार होकर अपने प्रेम संबंधों का खुलासा कर दिया।
दामाद के साथ सास के प्रेम संबंधों का खुलासा होने के बाद दोनों के परिजन सदमे में हैं और पुलिस से उनको तलाशकर लाने की गुहार लगा रहे हैं। इस बीच पुलिस को दिए बयान में अनीता के पति जितेंद्र ने एक खुलासा किया है। जितेंद्र ने बताया कि अनीता 5 दिन राहुल के घर रुकी थी। वहीं दोनों के प्रेम संबंध बने होंगे। आइए जानते हैं इस खुलासे की पूरी कहानी…
यह भी पढ़ें:मुस्कान की प्रेग्नेंसी का नया सच रिवील, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में जानें क्या खुलासा हुआ?
बीमारी के बहाने हुई थी प्यार की शुरुआत
पुलिस को दिए बयान में अनीता के पति जितेंद्र ने बताया कि अनीता 5 दिन तक राहुल के घर रुकी थी। राहुल की अभी अनीता का बेटी से शादी भी नहीं हुई थी, लेकिन अनीता एक अप्रैल को यह कहकर राहुल के घर गई थी कि वह बीमार है, हाल-चाल पूछकर आती हूं, लेकिन 5 दिन बाद वह आई। पता चला कि राहुल ही अनीता को गांव में छोड़ने आया था।
राहुल ने अनीता को गांव में बने प्राइमरी स्कूल के बाहर ड्रॉप किया था। तब तो किसी को अनीता का राहुल के घर रुकना और राहुल का उसे गांव में छोड़कर जाना अजीब नहीं लगा, लेकिन अब जब दोनों फरार हैं तो वह सब बातें समझ में आ रही हैं। दोनों में प्रेम संबंध थे, तभी तो अनीता राहुल के साथ 5 दिन तक उसके घर में रही। बीमारी के बहाने से संबंध निभाने थे।
यह भी पढ़ें:‘भूल जाओ उसे, वो अब मेरी…,सास को भगा ले जाने वाले ने किया फोन
किसने कराया था शिवानी-राहुल का रिश्ता?
जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि राहुल और शिवानी का रिश्ता शिवानी की मौसी के लड़के ने कराया था। साल 2024 की बात है। शिवानी की मौसी का लड़का राहुल के पिता को जानता है। राहुल के पिता भी बेटे के लिए लड़की तलाश रहे थे तो शिवानी की मौसी के लड़के ने उन्हें शिवानी के बारे में बताया। दोनों परिवारों की बातचीत हुई और रिश्ता पक्का हो गया। 16 अप्रैल को शादी होने वाली थी।
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
3 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
4 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
4 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
6 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
16 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
17 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
19 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
19 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines