उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में होने वाले दामाद संग भागने वाली सास का एक ओर सच सामने आया है। बताया जा रहा है कि सास का नाम न अनीता और न ही सपना है, बल्कि उसका नाम अपना देवी है। यह खुलासा सास ने खुद किया।
वहीं कहा जा रहा है कि सास अपनी जिंदगी से इतनी तंग आ चुकी थी कि वह खुदकुशी करना चाहती थी, लेकिन होने वाले दामाद राहुल ने उसे रोका था और मदद करने की बात कही थी। वहीं सास ने खुद पर लगे आरोप नकार दिए हैं।
अनीता ने पुलिस से कहा कि उसका भाई और पति जो कह रहे हैं, सब झूठ है। मेरे साथ जो हुआ है, वह मैं आपको बता रही हूं। पति मुझे शारीरिक रूप से टॉर्चर करता है। तंग आकर ही उसने अपनी जिंदगी को लेकर इतना बड़ा फैसला किया।
यह भी पढ़ें:होने वाले दामाद संग भागी सास के 5 खुलासे, बताया 8 दिन दोनों कहां रहे?
क्या महिला को अपनाएगा परिवार?
होने वाले दामाद संग भागने वाली सास का पति और बच्चे थाने पहुंचे। उन्होंने 3 लाख कैश और 5 लाख के जेवरात राहुल और अनीता से वापस दिलवाने की मांग की। पति और बेटी ने अनीता को अपनाने से इनकार कर दिया है।
अनीता भी कह चुकी है कि वह राहुल के साथ ही रहेगी। वहीं अब परिवार और समाज के लोग अनीता-राहुल को अपनाएंगे या नहीं, इस पर आज समाज के लोग फैसला लेंगे। अभी तक समाज के लोग दोनों के खिलाफ हैं।
यह भी पढ़ें: ‘साहिल, मैं मुस्कान प्रेग्नेंट हूं’; जानें Muskan Rastogi ने सबके सामने प्रेमी को कैसे दी ये खबर?
दोनों ने थाने में किया सरेंडर
बता दें कि अनीता अपने होने वाले दामाद के साथ 8 अप्रैल को फरार हो गई थी। 16 अप्रैल को बेटी शिवानी की राहुल से शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही अनीता और राहुल भाग गए। अलीगढ़ पुलिस दोनों को तलाश रही थी कि राहुल और अनीता 16 अप्रैल को खुद ही पुलिस के सामने आ गए। उन्होंने दादों थाने में सरेंडर किया।
पुलिस पूछताछ में दोनों न भागने की वजह बताई। अनीता ने पति के अत्याचारों की कहानी सुनाई। राहुल और अनीता दोनों ने शादी करने की इच्छा जताई और बताया कि उनकी फ्यूचर प्लानिंग क्या है?
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
44 mins agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
47 mins ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
4 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
4 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
13 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
16 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
22 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
23 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
23 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines