उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सास-दामाद की प्रेम कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है। दरअसल, सास अनीता और दामाद राहुल की प्रेम कहानी में अब राहुल के जीजा की एंट्री हो गई है, जो उत्तराखंड के रुद्रपुर में रहता है। इसलिए शायद अनीता-राहुल की लोकेशन रुद्रपुर में मिली है। अब पुलिस को शक है कि अनीता-राहुल के भागने की साजिश में जीजा की भी अहम भूमिका है।
क्योंकि अनीता के पति जितेंद्र से पुलिस को पता चला है कि राहुल के जीजा की अनीता से कई बार फोन पर बात हुई थी। इसलिए हो सकता है कि अनीता का नंबर राहुल को अपने जीजा के फोन से मिला हो। राहुल का जीजा रुद्रपुर में रहता है, इसलिए हो सकता है कि वे दोनों वहीं गए हों। जीजा के घर ही छिपकर बैठे हों।
यह भी पढ़ें:सास-दामाद की प्रेम कहानी का नया सच रिवील, राहुल के घर 5 दिन क्यों रुकी थी अनीता
राहुल को कैसे मिला अनीता का नंबर?
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अनीता के पति जितेंद्र ने पुलिस को बताया है कि राहुल मेहंदी लगाने का काम करता है। शादी-ब्याह में बुकिंग पर जाता है। वह मेहंदी लगाने रुद्रपुर भी गया था, जहां उसका जीजा रहता है। जीजा के पास राहुल की सास अनीता का नंबर था, क्योंकि 2-3 बार रुद्रपुर से शिवानी से बात करने के लिए राहुल ने जीजा के फोन से अनीता के फोन पर कॉल किया था।
इस तरह अनीता का नंबर राहुल को जीजा के फोन में सेव हो गया। वहीं से राहुल को अनीता का नंबर मिला और वह उसके फोन पर पर्सनली कॉल करने लगा। इस तरह अनीता-राहुल की फोन पर बातचीत शुरू हुई।
यह भी पढ़ें:मुस्कान की प्रेग्नेंसी का नया सच रिवील, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में जानें क्या खुलासा हुआ?
कितनी-कितनी देर करते थे दोनों बात?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस को दिए बयान में शिवानी ने बताया कि राहुल उससे ज्यादा उसकी मां से फोन पर बात करता था। विरोध करने पर वह बहाने बना देता था। अनीता के पति जितेंद्र ने भी बताया कि वह बेंगलुरु में रहते हैं, लेकिन जब भी अनीता के फोन करके थे तो फोन बिजी रहता था। गांव आने पर ग्रामीणों में भी खुसर फुसर थी कि अनीता हर समय फोन पर रहती है। शिवानी से पूछने पर पता चला कि पहले तो एक-दो घंटे फोन पर रहती थी, लेकिन अब वह हर समय फोन पर बिजी रहती थी।
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
21 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
49 mins agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
55 mins agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
6 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
8 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines