उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के दामाद-सास मामले में पति जितेंद्र का बड़ा बयान सामने आया है। दामाद राहुल के साथ भागने वाली सास अनीता अगर घर लौट आए तो क्या पति जितेंद्र उसे अपनाएगा? यह सवाल पूछे जाने पर जितेंद्र ने आक्रामक तेवर दिखाए और दोटूक जवाब देकर सभी को चुप करा दिया।
जितेंद्र का कहना है कि अगर अनीता उसकी आंखों के सामने आ जाए तो वह उसे जान से मार देगा, लेकिन स्वीकार नहीं करेगा, अपने साथ नहीं रखेगा, बिल्कुल नहीं अपनाएगा। अब अनीता के साथ उसका कोई रिश्ता नहीं। वह जितेंद्र के लिए मर चुकी है। जितेंद्र ने कहा कि उसे अपने गहने और कैश चाहिए, जो उसकी मेहनत की कमाई है। अनीता को कोई हक नहीं कि वह उन्हें अपने प्रेमी पर लुटा दे। गहने-कैश मिल जाए, अनीता से मतलब नहीं।
यह भी पढ़ें:सास-दामाद को भगाने में जीजा का क्या रोल, रुद्रपुर में ही क्यों मिली लोकेशन?
राहुल ने ससुर से कहा- अब अनीता मेरी, भूल जाओ
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अनीता के घर से अचानक कैश-गहने के लेकर चले जाने पर जब गांव में और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की तो पता चला कि राहुल भी गायब है और उसने फोन करके कहा है कि परिवार वाले उसे तलाशने की कोशिश न करें। अब वह वापस नहीं आएगा। फोन करने पर दोनों का फोन बिजी आया।
राहुल के पिता ने बताया कि वह शादी की शॉपिंग करने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन फोन करके उसने कहा कि अब वह कभी घर वापस नहीं आएगा। जितेंद्र ने बताया कि देररात राहुल का फोन आया तो उसने कहा कि अनीता उसके साथ है। वह अनीता को भूल जाए, क्योंकि अनीता अब उसकी है। 20 साल से तुम्हारे साथ रह रही थी, लेकिन तुमने उसे खुश नहीं रखा। इसके बाद राहुल का फोन बंद हो गया। अनीता का फोन भी बंद मिला तो राहुल के पिता को सारी बात बताई।
यह भी पढ़ें:सास-दामाद की प्रेम कहानी का नया सच रिवील, राहुल के घर 5 दिन क्यों रुकी थी अनीता
क्या है मामला?
बता दें उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के एक गांव में रहने वाली 38 साल की अनीता अपने 27 साले दामाद राहुल के साथ भाग गई। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, जबकि राहुल से अनीता की बेटी शिवानी की शादी होने वाली थी। शादी 16 अप्रैल को थी, लेकिन अनीता और राहुल 8 अप्रैल को घर से फरार हो गए। अनीता-राहुल की प्रेम कहानी की चर्चा अब पूरे प्रदेश में हो रही है।
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का बड़ा दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी
5 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
33 mins agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
39 mins agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
6 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
8 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines