उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का सास-दामाद केस काफी सुर्खियों में है। बेटी की शादी जिससे होनी थी, उसके साथ मां फरार हो गई। सास-दामाद की प्रेम कहानी सामने आई तो परिजनों के होश उड़ गए। होने वाले दामाद के प्यार में सास इस कदर डूब गई कि उसे अपनी बेटी का ख्याल नहीं आया। मां ने अपनी ही बेटी की जिंदगी उजाड़ दी। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है और उनकी लोकेशन उत्तराखंड में मिली है।
इस बीच सास को भगा ले जाने वाले दामाद ने ससुर को फोन करके हड़काया और कहा कि 20 साल तक वह तुम्हारे साथ रही, पर अब तुम उसे भूल जाओ, वह सिर्फ मेरी है। दामाद का मैसेज सुनकर ससुर दौड़कर थाने पहुंचा और पुलिस वालों को संदेश के बारे में बताया। पुलिस ने भी पीड़ित को आश्वासन दिया कि हर हाल में दोनों को तलाश करके रहेंगे, उसके बाद ही पूरा मामला खुलकर सामने आ पाएगा।
रुद्रपुर में चल रही सास-दामाद की तलाश
बता दें कि दामाद राहुल के साथ भागने वाली सास अपने साथ घर से सारे गहने और कैश ले गई है। पुलिस को सास-दामाद की लोकेशन उत्तराखंड के रुद्रपुर में मिली है। पुलिस दामाद राहुल के साथ फरार हुई 38 वर्षीय सास के बैंक खातों पर भी निगरानी रखे हुए है। रुद्रपुर पुलिस को दोनों के बारे में बता दिया गया है। अब रुद्रपुर पुलिस भी दोनों की तलाश में है। अलीगढ़ पुलिस टीम भी रुद्रपुर पहुंच गई है।
SSP मणिकांत मिश्रा ने बताया है कि पता चला है कि सास-दामाद अलीगढ़ से भाग कर रुद्रपुर पहुंचे हैं। इसलिए रुद्रपुर की पुलिस को उनके पीछे लगा दिया है। जैसे ही दोनों मिलेंगे, पहले पूछताछ की जाएगी और फिर आगामी कार्रवाई की जाएगी। दोनों के परिजनों ने शिकायत देकर गिरफ्तारी की मांग की है। प्रेम प्रसंग का मामला है तो दोनों के पकड़े जाने के बाद ही तय करेंगे कि गिरफ्तार करना है या नहीं?
यह भी पढ़ें:सास को भगाकर कहां ले गया दामाद? 200 किलोमीटर दूर से मिला अपडेट
सगाई बेटी से और प्रेम संबंध सास से
बता दें कि सास और दामाद के रिश्ते सगाई के समय से ही संदिग्ध थे। राहुल ने अपनी होने वाली सास को महंगा गिफ्ट फोन किया था। सभी को लगा कि शगुन में दिया है, आजकल की मॉडर्न जनरेशन है, लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि फोन आपस में बात करने के लिए लिया है। बेटी ने बताया कि होने वाला पति उससे ज्यादा उसकी मां से बात करता था। विरोध करने पर वह दोनों बात टाल देते थे, लेकिन माजरा कुछ और ही निकला।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
8 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
13 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
13 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
17 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
18 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines