अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एथलेटिक्स मैदान पर चल रहे हॉर्स शो में दो छात्र गुट भिड़ गए। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। मारपीट में घायल छात्रों को लेकर जब इनके साथी मेडिकल कालेज पहुंचे तो यहां फिर दोनों गुटों का आमना-सामना हो गया और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान जब एएमयू के सुरक्षाकर्मी पहुंचे तो उन पर भी हमला किया गया। इस घटना से गुस्साए डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया और हड़ताल पर चले गए। घटना के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल है।
क्या है पूरा मामला?
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ट्रॉमा सेंटर के बाहर दो छात्र गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई। घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे की है। फायरिंग के बाद पुलिस ने घटना में इस्तेमाल असलहा समेत 5 लोगों को हिरासत में लिया है। दरअसल, मंगलवार को एएमयू के एथलेटिक्स मैदान पर हॉर्स शो का आयोजन किया गया था। शाम करीब पांच बजे इसकी शुरूआत हुई थी। इस प्रतियोगिता में 125 छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग प्रतिस्पर्धा में भाग लिया था। यहां शाम को करीब 7 बजे उस वक्त विवाद शुरू हो गया जब हॉर्स शो देखने के लिए मैदान में बैठे छात्रों को एक गुट ने उन्हें वहां से पीछे जाने को कहा। इस पर पहले नोकझोंक शुरू हुई फिर मारपीट होने लगी। कुछ ही देर में दोनों गुटों के छात्र इकट्ठा हो गए और एक दूसरे पर हमला करने लगे। मारपीट होते देख यहां मौजूद छात्र इधर उधर भागने लगे। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई।
घटना के बाद हड़ताल पर गए डॉक्टर
मारपीट में एक छात्र को चोट लग गई इसके बाद तो वह अपने साथियों के साथ प्रॉक्टर ऑफिस पहुंच गया। बाद में उसे जेएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। तभी दूसरे पक्ष का छात्र भी अपने चार-पांच साथियों के साथ मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी में खुद का मेडिकल कराने पहुंच गया। जहां दोनों गुटों के बीच फिर से टकराव हो गया। इस दौरान फायरिंग भी की गई। घटना के बाद रात 8 बजे डॉक्टर हड़ताल पर चले गए।
डॉक्टरों ने कार्रवाई की मांग की
फिलहाल यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से छात्रों के नाम सामने नहीं आए हैं और न ही पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम जारी किए हैं। छात्रों के बीच लड़ाई और फायरिंग को लेकर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भी नाराज हैं। उन्होंने जल्द कार्रवाई करके दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है। सीओ तृतीय अभय कुमार पांडेय ने बताया कि अलीगढ़ थाना सिविल लाइन के इलाके जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ट्रॉमा सेंटर के बाहर शाम लगभग 7 बजे दो एएमयू के दो छात्रों के बीच फायरिंग हुई है। इसके बाद अलीगढ़ पुलिस ने असलहा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
2 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
3 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
19 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
20 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines