Man Caught Taking Wife Dead Body In Car: खबर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से है, जहां अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दो माह पहले ही महिला ने मोहल्ले के ही युवक से प्रेम विवाह किया था। महिला के परिजन ससुरालजन पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हत्या की सूचना पर पुलिस ने टप्पल के पास से महिला के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर शव को मोर्चरी भेज दिया। पुलिस के अनुसार पिछले कई दिनों से बुसरा की तबियत खराब चल रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला की जांच होगी।
कार में ले जा रहा था पत्नी का शव
पुलिस ने बताया कि उन्हे सूचना मिली कि एक युवक पत्नी की हत्या कर शव को फेंकने जा रहा है। सूचना पर क्वार्सी व टप्पल पुलिस सक्रिय हो गई। टप्पल हाइवे स्थित पुलिस ने गाड़ी को रोक लिया। पुलिस ने देखा तो महिला मृत अवस्था में थी। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। पुलिस ने आनन-फानन में पति को हिरासत में ले लिया। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि वह गाड़ी से पत्नी को नोएडा इलाज के लिए लेकर जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं महिला के परिजन पति पर दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
दहेज की वजह की गई हत्या का आरोप
इंस्पेक्टर प्रमेंन्द्र कुमार ने बताया कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हुई थी। महिला के परिजन ससुरालजन पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। एसपी ग्रामीण पलाश बंसल ने बताया कि टप्पल पुलिस ने क्वार्सी पुलिस की मदद से गाड़ी को रास्ते में रूकवा लिया था। परिवार की ओर से दहेज हत्या की तहरीर दी गई है। पुलिस मुकदमें की तैयारी कर रही है।वहीं एसपी सिटी मृगांक पाठक ने कहा कि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 hr agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
1 hr agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
2 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
3 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
7 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
8 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
9 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
9 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
10 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines