Mulayam Singh Yadav: सपा संस्थापक मुलामय सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का अस्थि कलश लेकर बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पत्नी डिंपल यादव और चाचा शिवपाल यादव के साथ हरिद्वार के हर की पैड़ी पहुंच चुके हैं। यहां के वीआईपी घाट पर अस्थि विसर्जन को लेकर पूजा-पाठ शुरू हो गया है। अखिलेश यादव समेत परिवार के कई लोग यहां मौजूद हैं।
बता दें कि दोपहर में सभी लोग सैफई से निजी प्लेन द्वारा देहरादून पहुंचे थे। यहां से सभी लोग हरिद्वार के लिए रवाना हुए। वीआईपी घाट पर गंगा जी में नेताजी की अस्थियां विसर्जित (Asthi Visarjan) की जाएंगी। पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चारण किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी की ओर से इसका सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण किया जा रहा है।
https://twitter.com/samajwadiparty/status/1581918296126803969
देहरादून से हरिद्वार तक सुरक्षा के खास इंतजाम
नेताजी के अस्थि विसर्जन को लेकर हरिद्वार प्रशासन की ओर से देहरादून से हरिद्वार तक सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। हर की पैड़ी पर भी भी पुख्ता व्यवस्था की गई है। वहीं जिले में वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए कई बड़े नेता और शासन के अधिकारी भी मौजूद हैं।
11 अक्टूबर को सैफई में हुआ था अंतिम संस्कार
आपको बता दें कि 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में मुलायम सिंह यादव ने अंतिम सांस ली थी। अगले दिन 11 अक्टूबर को पैतृक गांव सैफई में उनका अंतिम संस्कार हुआ था। नेताजी के निधन की सूचना पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे थे। इसके बाद बेटे अखिलेश यादव पिता मुलामय सिंह यादव का पार्थिव शरीर लेकर सैफई के लिए रवाना हुए थे। आज उनका हरिद्वार के वीआईपी घाट पर अस्थि विसर्जन हो रहा है।
पत्नी डिंपल और चाचा शिवपाल साथ रहे
सुबह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव उनका अस्थिकलश लेकर घर से सैफई हवाई पट्टी पहुंचे। यहां से अपने निजी चार्टर्ड प्लेन से देहरादून के जौली ग्रांट हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कुछ ही देर में नेताजी की अस्थियां गंगा में विसर्जित की जाएंगी। इस दौरान हरिद्वार के वीआईपी घाट पर कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे।
संबंधित खबरें
आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से इनकार
3 mins agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 hr agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
2 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
3 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
4 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
4 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
15 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
19 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
1 day agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines