TCS Manager Suicide Case Inside Story: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में TCS मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सुसाइड करने से पहले 23 फरवरी को मानव शर्मा पत्नी निकिता को मुंबई से आगरा के बरहन शहर में उसके मायके छोड़ने आए थे, जहां घर के बाहर मानव शर्मा की निकिता और उसके मां-बाप से करीब एक घंटा 10 मिनट बात हुई थी, लेकिन क्या बातचीत हुई?
इसका खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन मानव शर्मा उस रात 70 मिनट उनके साथ था, इसकी पुष्टि CCTV फुटेज से हुई। यह खुलासा भी हुआ है कि 23 फरवरी को मानव और निकिता आगरा आए थे और 24 फरवरी की सुबह 5 बजे मानव ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले मानव ने भी 6 मिनट 57 सेकेंड का वीडियो बनाया, जिसमें उसने रोते हुए अपने दिल का दर्द बयां किया। उसने पत्नी पर अवैध संबंध होने और प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया।
24 फरवरी की सुबह फंदे पर मिला शव
बता दें कि आगरा की डेफेंस कॉलोनी में एयरफोर्स से रिटायर्ड नरेंद्र शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा मानव शर्मा और बेटी आकांक्षा शर्मा है। मानव पत्नी निकिता के साथ मुंबई में रहता था। बेटी आकांक्षा दिल्ली में ससुराल में रहती है। 30 साल का मानव टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज TCS में वर्किंग था। उसकी शादी 30 जनवरी 2024 को आगरा के बरहन की निकिता से हुई थी। 23 फरवरी 2025 की शाम को दोनों अचानक मुंबई से आगरा आए।
मानव ने निकिता को उसके मायके में छोड़ा और उसक बाद फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। 24 फरवरी की सुबह 5 बजे अपने घर में ही उसकी लाश फंदे पर झूलती मिली। मानव के परिवार ने निकिता पर उसे सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। मानव ने भी सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर निकिता पर आरोप लगाए। वहीं निकिता ने भी वीडियो बनाकर मानव और उसके परिजनों पर आरोप लगाए। मानव का वीडियो उसके मोबाइल में मिला।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
6 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
14 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
15 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
17 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines