UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। इस मामले पर ‘रक्षक बना भक्षक’ सटीक बैठती है। बता दें कि आगरा के मालपुरा थाना क्षेत्र के गांव अभयपुरा से दो ग्रामीणों का अपहरण कर फिरौती वसूलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के उपनिरीक्षक और दो कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इसके अलावा आगरा में रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर समेत तीनों आरोपियों को निलंबित कर दिया गया है। चारों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के भी आदेश दिए गए हैं।
राजस्थान नंबर की कार में ले गए थे आरोपी
आगरा के पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पुलिस की वर्दी में चार लोगों ने सोमवार रात मलपुरा थाना क्षेत्र के गांव अभयपुरा निवासी काजिम और उसके बहनोई इकरार का अपहरण कर लिया। उन्हें राजस्थान नंबर की एक कार में डालकर ले गए।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पीड़ित परिवार ने मंगलवार को मलपुरा पुलिस से मामले की शिकायत की। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने काजिम और इकरार को छोड़ने के लिए 4 लाख रुपये की फिरौती की मांग करते हुए कॉल किया। वहीं जैसे ही मामला आगरा के पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह के संज्ञान में आया, वैसे ही उन्होंने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।
फिरौती लेकर पहुंचे परिवार वाले, पुलिस ने दबोचा
उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़ितों को फिरौती के साथ जाने के लिए कहा। पीड़ित परिवार वाले जब फिरौती की रकम लेकर पहुंचे तो पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जब आरोपियों की पहचान की गई तो जिला पुलिस के भी होश उड़ गए। पता चला कि तीनों रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) आगरा कैंट से थे।
इनकी पहचान सब इंस्पेक्टर सुरेश सिंह और कांस्टेबल पारुल यादव और नीरज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से नगदी के अलावा अपहरण में इस्तेमाल होने वाली होंडा अमेज कार भी बरामद की है। काजिम और इकरार को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचा कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
दोनों लोगों को बंद करके बुरी तरह पीटा
पुलिस उपायुक्त सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ की गई है। सामने आया है कि इन 3 आरपीएफ कर्मियों को एक निजी चालक की ओर से सहायता दी जा रही थी। अपहृत लोगों को आगरा के राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ चौकी (चौकी) में ले गए थे, जहां दोनों को पीटा गया था।
अपहृत लोगों ने पिटाई से बचने के लिए पैसे देने की पेशकश की और रिश्तेदारों के नंबर पर फोन कराया, लेकिन इस योजना को पुलिस ने विफल कर दिया। इसके अलावा ऐसे मामलों में पर्यवेक्षण में कमियों को देखते हुए आरपीएफ आगरा कैंट इंस्पेक्टर सुरेंद्र चौधरी को भी निलंबित कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
2 hrs agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
13 hrs agoअंकिता भंडारी केस में सुरेश राठौड़ से CBI ने की पूछताछ, क्या बोले Ex MLA?
14 hrs agoमां कालरात्रि की आराधना, महिला सुरक्षा पर बोले - मुख्यमंत्री योगी
19 hrs agoसत्ता का रास्ता जनादेश से, अराजकता से नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
19 hrs agoअवैध हिरासत को लेकर UP पुलिस पर भड़का इलाहाबाद हाईकोर्ट
21 hrs agoपति-पत्नी और 3 बच्चे... ग्रेटर नोएडा में घर के अंदर मिले 5 लोगों के शव
1 day agoयूपी में तीन दिन सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; CM योगी का फैसला
1 day agoउत्तराखंड में 2 अग्निवीरों को मिलेगी PAC में नौकरी
1 day agoमेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines