घुड़चढ़ी से ठीक पहले पुलिस ने दबोचा दूल्हा, मुकदमे की वजह जान सदमे में आया परिवार, आखिर क्या है मामला?
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक के घर में बारात निकासी की तैयारियां चल रही थीं। घर में सारे नाते और रिश्तेदार आए हुए थे। दूल्हा अगले ही दिन घोड़ी चढ़ने ही वाला था कि अचानक पुलिस आ धमकी। पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। परिवार वालों ने जब पुलिस से मामला जाना तो उनके भी होश उड़ गए। दूल्हे का पूरा परिवार अब सदमे में है।
घटना आगरा जिले के न्यू आगरा थाना क्षेत्र की है। यहां की कृष्णाबाग कॉलोनी, दयालबाग में राहुल नाम का एक युवक रहता है। 9 दिसंबर यानी शुक्रवार को राहुल की बारात मथुरा जानी थी, लेकिन गुरुवार को ही घर पर पुलिस आ धमकी। पुलिस को देख परिवार वालों समेत सभी रिश्तेदार हक्के-बक्के रह गए। पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। परिवार वालों ने जब इस कार्रवाई का कारण पूछा तो पुलिस ने बताया कि ये दुराचारी है। इसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक तीन साल पहले राहुल की न्यू आगरा क्षेत्र की ही रहने वाली एक युवती के साथ दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान राहुल ने युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। शादी का झांसा दिया, लेकिन कुछ दिनों से राहुल ने युवती से दूरी बना ली थी। बात करना बंद कर दिया। युवती ने जब मामले की छानबीन की तो पता चला कि राहुल की मथुरा में शादी होने वाली है।
युवती ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में मामले को लेकर तहरीर दी। इसके बाद मामला थाना न्यू आगरा पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी राहुल के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि घटना की जानकारी के बाद मथुरा में होने वाली दुल्हन के घर पर भी सन्नाटा परस गया है। मामला पूरे इलाके में चर्चा का मुद्दा बन गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: