क्या है मामला?
पुलिस ने बताया है कि, एक महिला नेहा की शिकायत पर मंगलवार को ताजगंज पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ धारा 147 (दंगा), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 354 (जानबूझकर हमला या बल का प्रयोग करना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने गुरुवार को ये भी बताया है कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
महिला ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
अपनी शिकायत में, पीड़ित महिला ने कहा कि आरोपी ने फतेहाबाद रोड पर एक होटल की छत पर बने रेस्टोरेंट में उसके परिवार के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया और कुछ महिला सदस्यों के सिर पर शराब की टूटी बोतलें रखीं।
ये भी पढेंः Agniveer Recruitment: आगरा में 13 दिन चलेगी अग्निवीर भर्ती रैली; देशसेवा के लिए रोज 1400 युवा होंगे सलेक्ट
मंगलवार को हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में पुरुष महिला पर्यटकों को परेशान करते और उनके परिवार के सदस्यों की पिटाई करते नजर आ रहे हैं।
पुलिस ने क्या कहा?
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (सीटी) सूरज कुमार राय ने बताया, “सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें आरोपी एक परिवार के साथ दुर्व्यवहार करते और उसके सदस्यों को पीटते नजर आ रहे हैं। जांच शुरू की गई जिसमें पता चला कि यह घटना आगरा के एक रेस्तरां में हुई थी। इस संबंध में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों की पहचान आगरा जिले के रहने वाले योगेन्द्र कुमार, नितिन सिंह, राहुल कुमार और भूपेन्द्र के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
ग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
1 hr ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 hr agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
3 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
4 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
15 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
16 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
17 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
21 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
21 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines