Agra Houses Collapse: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के बाद अब यूपी के ही आगरा (Agra) जिले में एक मकान धंस गया। हालांकि गनीमत यह रही कि आगरा में लखनऊ की तरह जनहानि नहीं हुई है। परिवार के तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगरा पुलिस ने जिम्मेदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र स्थित धूलियागंज में बेसमेंट की खुदाई के दौरान छह रिहायशी इमारतें गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
कमिश्नर ने पुलिस को दिए ये आदेश
घटना के बाद आगरा के पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि इमारत ढहने की जगह पर कोई भी व्यक्ति मलबे में फंसा हुआ नहीं है। मामला गंभीर है। घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
काफी पुराना इलाका है धुलियागंज
बता दें कि धुलियागंज आगरा शहर के काफी पुराने इलाकों में से एक है। यहां काफी संख्या में पुराने और कच्चे मकान हैं, जिन्हें समय के साथ पक्का नहीं किया गया है। बताया गया है कि इन मकानों के आसपास एक प्लॉट में बेसमेंट की खुदाई हो रही थी, जिसके बाद हादसा हो गया।
सीएम योगी ने लिया मामले का संज्ञान
इधर यूपी में लगातार दूसरी घटना के बाद सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने आगरा के जिला प्रशासन और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को घटना स्थल का दौरा करने और राहत कार्य करने का निर्देश दिया है। बता दें कि इस घटना से पहले लखनऊ के वजीर हसनगंज इलाके में भी पांच मंजिला इमारत ढह गई थी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है।
संबंधित खबरें
शराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 hr agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
12 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
18 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
18 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
19 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
19 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines