Agra News: मुहब्बत में इतनी ताकत होती है कि सात समंदर पार से भी महबूब खिंचा चला आता है। कुछ ऐसा ही उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में देखने को मिला है। यहां के एक गांव में रहने वाले युवक की सोशल मीडिया पर इंग्लैंड की रहने वाली एक लड़की से मुलाकात हुई।
मुलाकात प्यार में बदली तो शादी का फैसला हुआ। अब सोमवार को युवक के गांव में हिंदू रीति-रिवाज के साथ धूमधान से दोनों की शादी कराई गई है।
सोशल मीडिया पर मिले थे दोनों
जानकारी के मुताबिक आगरा जिले के बमरौली कटारा कस्बे में पलेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह एक निजी कंपनी सेल्स मैनेजर हैं। उन्होनें बताया कि कोविड के समय में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पॉडकास्ट शुरू किया था।
इसी के दौरान उनकी मुलाकात इंग्लैंड के मैनचेस्टर में रहने वाली 26 वर्षीय हैना से हुई। हैना नहीं नर्स के तौर पर काम करती हैं। ईमेल और टेलीग्राम का आदान-प्रदान हुआ। दोनों में बातें शुरू हो गईं। कुछ दिनों इसी तरह से संपर्क में रहे।
काफी दिनों तक दोनों ने एक-दूसरे को जाना
दोनों ने एक दूसरे की संस्कृति और पसंद-नापसंद के बारे में जाना। पलेंद्र ने बताया कि धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। प्यार जब परवान चढ़ा तो उन्होंने शादी करने का फैसला किया। सोमवार को बमरौली कटारा में पलेंद्र के घर पर दोनों ने सात फेरे लिए।
वहीं पलेंद्र की विदेशी दुल्हनिया को देखने के लिए गांव वालों का तांता लग गया। हैना ने बताया कि मैं भारतीय संस्कृति में ढलने की पूरी कोशिश करूंगी। इतना ही नहीं हैना ने हिंदी भाषा सीखने का भी प्रण लिया है।
पहले भी हुई हैं ऐसी शादियां
बता दें कि आगरा में कई ऐसी विदेशी महिलाएं हैं, जिन्होंने यहां के युवकों के साथ शादी की है। कई महिलाएं तो काफी उम्र की भी हो चुकी हैं। वहीं दो महीने पहले भी आगरा में एक शादी हुई थी।
बताया गया है कि आगरा की रहने वाली एक युवती काफी समय से फ्रांस में रह रही थी। वह फ्रांसिसी मूल के अपने मंगेतर के साथ आगरा में आई और हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी की और वापस फ्रांस चले गए। इसके अलावा कई विदेशी प्रेमी जुगल भी यहां आकर शादी करते हैं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
14 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
15 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
17 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
17 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines