हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बहू के साथ शर्मनाक हरकत पर उतरा ससुर, चाय ठंडी होने पर गुस्साया, पत्नी समेत भागा

Agra News: आगरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक ससुर ने बहू की पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद लड़की की सास और ससुर फरार हैं।

विज्ञापन

Agra News: आपने ससुराल में लड़कियों पर ज्यादती के कई मामले सुने होंगे। जिसमें ज्यादातर मामले सास के बहू को पीटने के होते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर ठंडी चाय की वजह से ससुर ने अपनी बहू की पिटाई कर दी। झगड़े के दौरान ससुर ने इतनी जोर से बहू को मारा कि वह मौके पर ही बेहोश हो गई। इसके बाद से ही सास-ससुर दोनों ही फरार हैं। जानिए पूरा मामला क्या है?

चाय ठंडी की वजह से हुई पिटाई

आगरा शाहगंज के अर्जुन नगर से यह मामला सामने आया है। जहां पर एक बहू ने अपनी सास के लिए चाय बनाई। चाय ठंडी हो चुकी थी, जिससे गुस्साई सास ने बहू की पिटाई करना शुरू कर दिया। मारपीट की आवाज सुनकर ससुर भी वहां पहुंचा। जिसके बाद अपनी पत्नी का साथ देते हुए ससुर ने भी बहू के मुंह पर मुक्‍का मार दिया। इसके तुरंत बाद ही बहू बेहोश हो गई। हालांकि दोनों सास-ससुर मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: 150 सिलेंडर फटे, 3KM दूर से आग की लपटें दिखीं…पढ़ें गाजियाबाद ब्लास्ट की इनसाइड स्टोरी

विज्ञापन

होश आने पर पुलिस में पहुंची बहू

जब पीड़िता अंजलि होश में आई तब वहां पर कोई नहीं था। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंची, जहां पर उसने पुलिस को पूरी जानकारी दी। उसने कहा कि मैंने सास को चाय बनाकर दी थी, लेकन उन्होंने चाय पीने में देर लगा दी। जिसकी वजह से चाय ठंडी हो गई। जिसके बाद ही सास ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

इसके अलावा ससुर ने भी अंजली पर लाते और मुक्के बरसाने शुरू कर दिए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर ल‍िया है। पुलिस का कहना है सास-ससुर को जल्द ही ग‍िरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Kanpur: 10वीं के छात्र ने 11वीं की छात्रा से किया रेप, वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola