UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) जिले में एक निजी कंपनी में काम करने वाला कर्मचारी कथित तौर पर 1.37 करोड़ रुपये की नकद लेकर फरार हो गया है। आरोप है कि कर्मचारी इन रुपयों को बैंक में जमा करने के लिए ले गया था। पुलिस की जांच में आरोपी एक सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर बैग में कैश ले जाते हुए दिख रहा है।
बैंक में बड़ी रकम तो जमा करने गया था
जानकारी के अनुसार ब्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड आगरा में कैश डिलीवरी की सर्विस देती है। सुल्तानपुरा इलाके का रहने वाला विवेक पिछले चार साल से इस कंपनी में कैश को बैंक से लाने और ले जाने का काम कर रहा था। बताया गया है कि कंपनी ने विवेक को नकद 1.37 करोड़ रुपये सौंपे थे, जिन्हें बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा किया जाना था।
साथ में गए थे चार सुरक्षा कर्मी
विवेक के साथ चार सुरक्षाकर्मी भी थे। पूछताछ में सामने आया है कि सुरक्षाकर्मी विवेक को बैंक में नकदी के साथ छोड़कर कंपनी के कार्यालय वापस लौट आए। इसके बाद काफी देर तक विवेक कंपनी के कार्यालय में नहीं लौटा। कंपनी के कर्मचारियों ने जब उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका फोन नहीं लग सका।
कंपनी के मैनेजर ने बैंक में किया, उड़ गए होश
इसके बाद कंपनी के मैनेजर शिशुपाल ने बैंक को फोन किया। पूछताछ करने पर पता चला कि उसने उस दिन रुपए जमा नहीं किए थे। यह सुनते ही कंपनी के मैनेजर के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल आगरा के रकाबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया।
आगरा पुलिस की 10 टीमें तलाश में जुटीं
आगरा के डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि विवेक की तलाश के लिए पुलिस की 10 टीमों को लगाया गया है। निगरानी टीम की भी मदद ली जा रही है। बैंक के अलावा अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
UP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
2 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
19 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
19 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
22 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
22 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines