UP New Expressways: उत्तर प्रदेश सरकार 7 नए एक्सप्रेसवे का निर्माण करने जा रही है। इन परियोजनाओं पर 50 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन सातों एक्सप्रेस वे की कुल लंबाई 866 किलोमीटर होगी। प्रदेश के लगभग 56 जिले इस नेटवर्क से जोड़े जाएंगे। यूपी सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार ये एक्सप्रेसवे आने वाले 2-3 साल में बनकर तैयार हो जाएंगे। यूपी कैबिनेट ने इन परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। फिलहाल भारत में उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है, जहां एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा नेटवर्क है। यूपी एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) द्वारा राज्य में कई बड़े प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है। यूपी सरकार का लक्ष्य राज्य की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर (लगभग 88 लाख करोड़ रुपये) करने का है।
ये भी पढ़ें- महाकुंभ से लौट रही यात्रियों से भरी बस के साथ हादसा, इटावा में ट्रक से भिड़ी, 2 की मौत
7 एक्सप्रेसवे से यूपी के कुल 75 में से 56 जिलों को विश्वस्तरीय एक्सप्रेसवे नेटवर्क से कवर किया जाएगा। इस परियोजना से सूबे के लगभग 75 फीसदी जिलों की कनेक्टिविटी में सुधार होगा। लखनऊ (SCR) को सीधे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) से कनेक्ट किया जाएगा, जिससे यात्रियों और जरूरी चीजों के लिए आवाजाही को सुगम बनाया जा सके। परियोजना के तहत चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे (120KM), झांसी लिंक एक्सप्रेसवे (100KM), जेवर लिंक एक्सप्रेसवे (76KM) का निर्माण किया जाना है।
यह भी पढ़ें:‘फिल्में टैक्स फ्री हो सकती, टोल क्यों नहीं…’, महाकुंभ में 300KM लंबे जाम पर अखिलेश का तंज
वहीं, विंध्य एक्सप्रेसवे (320KM), विंध्य पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे (100KM), आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लिंक एक्सप्रेसवे (60KM) और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे-गंगा एक्सप्रेसवे लिंक एक्सप्रेसवे (90KM) भी इस परियोजना का हिस्सा हैं। फिलहाल यूपी में 5 एक्सप्रेसवे चालू हैं, जिनमें 24 जिलों को कवर किया गया है। इनमें यमुना एक्सप्रेसवे (165KM), आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (302KM), पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (340KM), बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (296KM) और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे (91KM) शामिल हैं।
2654KM हो जाएगी कुल एक्सप्रेसवे की लंबाई
एक अन्य परियोजना गंगा एक्सप्रेसवे (594KM) पर भी काम चल रहा है, जिसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है। महाकुंभ के बाद मार्च-अप्रैल तक यह एक्सप्रेसवे चालू हो सकता है। पांच चालू एक्सप्रेसवे (1194KM) और निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे (594KM) को मिलाकर यूपी में एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 1788KM हो जाएगी। वहीं, प्रस्तावित सात एक्सप्रेसवे चालू होने के बाद कुल लंबाई 2654KM हो जाएगी।
Paints प्रमुख Berger की संडीला (UP) इकाई के प्रमुख गौरव सिन्हा के अनुसार यूपी में बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है। इसकी वजह से यहां रियल्टी, हाउसिंग, फर्नीचर, निर्माण सामग्री आदि जैसे उद्योग तेजी से विकसित हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में टूरिज्म के लिहाज से प्रयागराज-चित्रकूट और वाराणसी-विंध्य डेवलपमेंट रीजन का भी तेजी से विकास किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
18 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
20 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
22 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
23 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines