UP News: उत्तर प्रदेश के लिए एक बेहद सुकून भरी खबर है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लखनऊ समेत प्रदेश के 49 जिलों ने ‘जीरो कोविड’ का दर्जा प्राप्त किया है। जबकि शेष 26 जिलों में कुल 103 सक्रिय कोविड मामले हैं।
इन जिलों में हैं सक्रिय कोविड मरीज
जानकारी के मुताबिक जिन जिलों में 103 सक्रिय कोविद मामले हैं, उनमें रायबरेली, वाराणसी, गाजियाबाद, मेरठ, कुशीनगर, अंबेडकरनगर, कानपुर देहात, अमरोहा, एटा, जीबी नगर, गोंडा, गोरखपुर, जौनपुर, कन्नौज, संभल, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, अमेठी, बुलंदशहर, फतेहपुर, फिरोजाबाद, जालौन, महराजगंज, पीलीभीत, प्रतापगढ़ और शाहजहांपुर शामिल हैं।
राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) उत्तर प्रदेश डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने कहा कि इन सभी जिलों में लगभग एक अंक में कोविड मामले हैं। वहीं शेष 49 जिलों में कोई भी कोविड का मामला नहीं है।
लेकिन कोविड प्रोटोकॉल समान रहेंगे
लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोविड का कोई मामला नहीं होने के बावजूद प्रोटोकॉल पहले की तरह ही हैं। वहीं अस्पताल पहुंचने वाले सभी संदिग्ध रोगियों का नियमित तौर पर परीक्षण किया जा रहा है।
बता दें कि ‘जीरो कोविड’ की स्थिति तब हासिल होती है, जब किसी जिले में लगातार तीन दिन तक संक्रमण का कोई नया मरीज सामने न आए। हालांकि एक भी ताजा मामला मिलने पर यह दर्जा नहीं दिया जाता है।
पहले की तरह ही होंगी जांचें
लखनऊ में जिला निगरानी अधिकारी डॉ. निशांत निर्वाण ने बताया कि निगरानी इकाई अपना काम जारी रखेगी। किसी भी नए कोविड मामलों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग सुनिश्चित करेगी। चूंकि कोविड अभी तक समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए अस्पतालों के लिए प्रोटोकॉल, मामलों की जांच और परीक्षण समान रहेंगे।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि टीकाकरण कवरेज, लोगों द्वारा अपनाए गए मास्क और सामाजिक दूरी समेत कोविड प्रोटोकॉल पालन से इसमें गिरावट आई है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 100% पात्र लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई है।
इतनी खुराकें दी गई हैं राज्य में
आंकड़ों के मुताबिक यूपी ने अब तक कोविड वैक्सीन की 39,04,93,214 खुराक दी जा चुकी हैं। इसमें 17,69,50,222 को पहली खुराक और 16,87,88,334 को दूसरी खुराक शामिल हैं। वहीं अकेले लखनऊ में 95,16,245 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।
इसमें 45,68,563 को पहली खुराक और 40,20,197 को दूसरी खुराक शामिल हैं। महामारी शुरू होने के बाद से राज्य ने 12,63,04,630 कोविड परीक्षण किए हैं और प्रतिदिन 25,000 से अधिक परीक्षण कर रहा है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
1 hr agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
1 hr agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
2 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
4 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
6 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
8 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
9 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
10 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
12 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines