हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video: 'हम सपा के स्टार प्रचारक हैं...,' नेताजी के अंतिम दर्शन को 525 KM दूर निकला 10 साल का बालक, तुतलाते हुए बोला...

विज्ञापन

Viral Video: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर हर आंख नम है। प्रदेश ही नहीं देशभर में शोक की लहर है। मंगलवार को सैफई में उनकी अंत्येष्ठी के मौके पर अंतिम दर्शन के समय लाखों की भीड़ जुटी थी। इसी बीच 10 साल के श्यामलाल ने भी नेताजी के अंतिम दर्शन की ठान ली।

सैफई से करीब 525 किमी दूर महाराजगंज से वह निकल पड़ा, लेकिन रास्ता भटकने के कारण कानपुर पहुंच गया। जहां जीआरपी ने उसे रोक लिया। जब बच्चे से जानकारी की गई तो उसने बताया कि वह सपा का स्टार प्रचारक है। नेताजी अब इस दुनिया में नहीं रहे, उनके अंतिम दर्शन करने के लिए जा रहा था। बच्चे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अभी पढ़ें – हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज बोले, पुरुषों की नजर गंदी, अपनी सोच पर काबू रखें 

विज्ञापन

महाराजगंज के नौतनवा क्षेत्र का रहने वाला है बालक

10 साल का श्यामलाल यादव महाराजगंज के नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के गांव मल्हनी फुलवरिया का रहने वाला है। मंगलवार को उसने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन का समाचार सुना। वह शोकाकुल हो उठा। मन में नेताजी के अंतिम दर्शन की इच्छा जागी। बस फिर क्या था, घर से अकेला ही निकल पड़ा। महाराजगंज से ट्रेन पकड़ी। गोरखपुर उतर गया। यहां से उसे इटावा जाना था, लेकिन रास्ता भटक कर कानपुर पहुंच गया। यहां जीआरपी की बालक पर नजर पड़ गई।

बच्चे की हाजिर जवाबी और गंभीरता देख पुलिस भी दंग

पुलिस कर्मियों ने उसे ट्रेन से उतार लिया। थाने में आराम से बैठाया। इसके बाद उससे आने-जाने के बारे में पूछा। जब बालक ने बोलना शुरू किया तो पुलिस भी हैरान रह गई। बालक ने तुतलाते हुए पुलिस अधिकारी के सवालों का जवाब दिया। अपना नाम श्यामलाल यादव बताते हुए विधानसभा क्षेत्र समेत घर का पूरा सही-सही पता बताया। इसके बाद कहा, ‘हमको पता चला कि मुलायम सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। इसलिए हम उनके अंतिम दर्शन के लिए निकल लिए। हम सही से कपड़ा भी नहीं पहने।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – छत्तीसगढ़ में IAS समीर विश्नोई सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, विशेष अदालत ने सुनाया ये फैसला

‘हम मिल नहीं पाए, हमें गलत रास्ता बता दिया’

इसके बाद पुलिस अधिकारी ने पूछा कि अब कहां जाओगे। तो बालक ने कहा, मन कर रहा था जाने के लिए, लेकिन हम उनसे मिल नहीं पाए, हमें गलत रास्ता बता दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने कहा कि अखिलेश यादव से मिलोगे, तो बालक ने कहा कि घर वालों को पता चल गया। वो परेशान हो रहे हैं। हम सपा के स्टार प्रचारक हैं। हमने काफी प्रचार किया है।

विज्ञापन

बच्चे के परिवार हुए रवाना

वहीं पुलिस ने महाराजगंज में बालक के परिवार वालों को उसके बारे में जानकारी दी है। वह बालक को लाने के लिए महाराजगंज से रवाना हो चुके हैं। बता दें कि पूर्व में कानपुर के बर्रा इलाके में मुलायम सिंह यादव के एक प्रशंसक ने उनके देहांत से आहत होकर नदी में कूद कर अपनी जान दे दी थी। जान देने से पहले वह बोला कि नेताजी नहीं रहे तो अब मैं जीकर क्या करूंगा।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola