UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक घर के बंद कमरे में पड़ी लाश बरामद की है। पुलिस का कहना है कि महिला की गला दबाकर हत्या (Murder) की गई है। इसके बाद उसके शव को कमरे में बंद करके आरोपी फरार हो गया। इस मामले की जानकारी उस वक्त हुई जब आसपास के लोगों को कमरे से बहबू आने लगी।
और पढ़िए –हरियाणाः पानीपत में सिलेंडर ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत
पुलिस ने ताला तोड़कर निकाला शव
जानकारी के मुताबिक घटना नोएडा के सेक्टर-58 की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे के दरवाजे का ताला तोड़कर महिला की लाश मिली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला फोन पर किसी दूसरे शख्स से बात करती थी, जिसके चलते उसका पति से झगड़ा होता था। बताया गया है कि घटना से पहले आरोपी का पत्नी से झगड़ा हुआ था। फिर गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।
और पढ़िए –Bomb Threat: मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1613190203472248832
एक साल से रह रहे थे नोएडा में
पुलिस ने शव की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी सूरज कुमार (आरोपी) की 22 वर्षीय पत्नी अंजलि के रूप में की है। सामने आया है कि करीब एक साल से दंपति यहां के बिशनपुरा गांव में किराए पर रह रहा था। उनकी शादी करीब चार साल पहले हुई थी। उनकी एक नवजात बेटी भी है, जो अपनी दादी के घर रहती है।
पत्नी पर करता था शक, हत्या से पहले हुआ झगड़ा
नोएडा पुलिस ने बताया कि सूरज एक फर्नीचर बनाने वाले कंपनी में काम करता है। उसे शक था कि जब वह काम पर चला जाता था तो उसकी पत्नी ने फोन पर किसी अन्य व्यक्ति से बात की। एक माह पहले सूरज की नौकरी भी छूट गई थी। नोएडा के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रतीत हो रहा है कि हत्या के दिन दंपति के बीच झगड़ा हुआ था।
और पढ़िए –दिल्ली में बेखौफ अपराधी, कैश वैन लूटा, गार्ड को मारी गोली
बदबू आने पर पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस
एडीसीपी ने बताया कि पड़ोसियों ने मंगलवार को पुलिस को सूचना दी कि दंपति के घर का कमरा बंद है। कमरे के अंदर से दुर्गंध आ रही थी। कमरे के दरवाजे पर खून के धब्बे भी थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर अंजलि का शव बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एडीसीपी ने बताया कि मृतका का पति फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
2 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
8 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
8 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
11 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
12 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
21 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines