‘Use By Date’ Mandatory For Sweets In UP: यूपी फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FSDA) ने राज्य भर में बेची जाने वाली मिठाइयों पर साफ तौर पर दिखने वाली ‘Use By Date’ लिखना जरूरी कर दिया है. अधिकारियों ने रविवार, 27 सितंबर 2026 को बताया कि ये नया नियम 15 अक्टूबर 2026 से लागू होगा. ये नियम खासकर खुली मिठाइयों के लिए अहम है, क्योंकि पहले उनकी एक्सपायरी डेट दिखाने की कोई खास जरूरी शर्त नहीं थी. माना जा रहा है कि ये फैसला आने वाले फेस्टिव सीजन के मद्देनजर लिया गया है.
ये नियम क्यों लाया गया?
खाद्य विभाग के मुताबिक मिठाई बनाने वाली यूनिट्स और रिटेल दुकानों की जांच में पाया गया कि ग्राहकों को अक्सर ये पूरी जानकारी नहीं मिलती थी कि मिठाइयां कब बनी थीं या वो कितने दिनों तक खाने लायक रहेंगी. FSDA कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब के जारी आदेश में कहा गया है कि मिठाइयों की शेल्फ-लाइफ उनमें यूज होने वाली चीजों और उनके टाइप पर डिपेंड करती है. अलग-अलग तरह की मिठाइयां एक दिन से लेकर 30 दिन तक खाने लायक रह सकती हैं.
यह भी पढ़ें- Festive Season में मिठाइयों की मिलावट को कैसे पहचानें? घर पर बेहद आसान है जांच
डिपार्टमेंट ने कहा कि ‘Use By Date’ दिखाने से ग्राहकों को मिठाई खरीदने से पहले उसकी ताजगी और शेल्फ-लाइफ का पता लगाने में मदद मिलेगी. हालांकि पैक्ड मिठाइयों पर मौजूदा नियमों के तहत पहले से ही एक्सपायरी या ‘यूज बाय डेट’ की जानकारी होती है, लेकिन खुली मिठाइयों के लिए यह नियम साफ तौर पर लागू नहीं था.
मिल्क यूनिट्स में कुछ केमिकल्स पर रोक
यूपी के FSDA ने राजभर भर में दूध और दूध से बने उत्पादों की प्रोसेसिंग यूनिट्स में एथिलीन ग्लाइकॉल और डाइएथिलीन ग्लाइकॉल के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी है. अधिकारियों ने पाया कि कुछ यूनिट्स पाश्चराइजेशन और रेफ्रिजरेशन जैसी प्रक्रियाओं के दौरान कूलेंट के तौर पर इन केमिकल्स का इस्तेमाल कर रही थीं.
डिपार्टमेंट ने कहा कि अगर प्रोसेसिंग इक्विपमेंट में लीकेज के कारण ये दोनों पदार्थ गलती से दूध में मिल जाएं तो इनसे सेहत को गंभीर खतरा हो सकता है. इसके ऑप्शन के तौर पर, प्रोसेसिंग यूनिट्स को प्रोपलीन ग्लाइकॉल इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है, जिसका इस्तेमाल पहले से ही कई मिल्क-प्रोसेसिंग यूनिट्स कर रही हैं. FSDA ने कहा कि इन उपायों का मकसद खाद्य सुरक्षा को बेहतर बनाना, पारदर्शिता बढ़ाना और ये एनश्योर करना है कि ग्राहकों को उनके खरीदे गए प्रोडक्ट्स के बारे में जरूरी जानकारी मिले.
संबंधित खबरें
अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
7 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
11 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
17 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
17 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
21 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
21 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 day agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines