ट्रंप के टैरिफ पर 90 दिन की रोक, नोएडा में 20000 कारोबारियों के खिले चेहरे

Uttar Pradesh Noida News: नोएडा में 20 हजार से ज्यादा कारोबारियों में खुशी की लहर है। अमेरिकी टैरिफ पर 90 दिनों की रोक लगने के बाद कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। कारोबारियों का कहना है कि 90 दिन की छूट मिलने से कुछ राहत मिली है, लेकिन इस बीच असमंजस की स्थिति में ही कारोबार करना पड़ेगा।

Trump tariff

Trump tariff

Uttar Pradesh Noida News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत कुछ देशों पर लगाए गए टैरिफ पर 90 दिन की रोक लगा दी है। जिसके बाद नोएडा के 20 हजार से ज्यादा निर्यातकों ने राहत की सांस ली है। बताया जा रहा है कि पहले स्थिति स्पष्ट नहीं होने से कारोबारी काफी परेशान थे, लेकिन बुधवार को टैरिफ पर 90 दिन की रोक लगने से सब कुछ हद तक स्थिति साफ हो गई है।

विज्ञापन

5 हजार करोड़ रुपये का माल है फंसा

विज्ञापन

अमेरिका के 26 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ बढ़ाने से शहर के कारोबारियों की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, अगले तीन महीनों के लिए अमेरिका ने बढ़े हुए टैरिफ पर रोक लगा दी है। जिसके बाद कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। सेक्टर-63 के गारमेंट एक्सपोर्ट कारोबारी प्रवीण शर्मा का कहना है कि इस टैरिफ वार से कारोबार पर बहुत असर पड़ रहा था। अमेरिका में करीब 5 हजार करोड़ का माल फंसा हुआ था। कारोबारियों के सामने बड़ी मुश्किल स्थिति थी, लेकिन भारत सरकार ने अमेरिका से वार्ता कर इसका हल निकाल लिया। अब स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है।

90 दिन के अंदर टैरिफ पर स्थिति होगी बेहतर

विज्ञापन

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आइआइए) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल का कहना है कि अमेरिका के टैरिफ वार पर फिलहाल 90 दिन की रोक लगा दी गई है। कारोबारियों को किसी भी तरह परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार की वार्ता से यह सब संभव हो पाया है। 90 दिन के अंदर टैरिफ को लेकर भारत सरकार अमेरिका से वार्ता कर स्थिति को और बेहतर कर सकती है।

अमेरिका समेत विश्व के अन्य देश दे रहे कम आर्डर

विज्ञापन

नोएडा के गारमेंट एक्सपोर्ट कारोबारी प्रदीप कुमार का कहना है कि टैरिफ पर स्थिति पूरी तरह साफ न होने से अमेरिका समेत विश्व के अन्य देश के खरीदार कम ऑर्डर दे रहे। ऐसे में इकाई में धीमी गति से कार्य चल रहा है। जबकि, खर्च नियमित है। अगर कर्मचारियों की छंटनी कर दी जाए और उसके बाद ऑर्डर मिल गए तो परेशानी और बढ़ जाएगी।

असमंजस की स्थिति में करना पड़ेगा कारोबार

विज्ञापन

कारोबारीअंकुर मिश्रा ने कहा कि मौजूदा हालात में अगले कुछ महीनों तक असमंजस की स्थिति में कारोबार करना पड़ेगा। इससे निर्यातकों के मुनाफे पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।

जिले से 80 हजार करोड़ का सालाना निर्यात

विज्ञापन

जिले से अमेरिका समेत विश्व के बाजारों में 20 हजार से अधिक कारोबारी विभिन्न उत्पादों का निर्यात करते हैं। सालाना करीब 80 हजार करोड़ रुपये का निर्यात किया जाता है। इसमें सबसे ज्यादा गारमेंट एक्सपोर्ट, ऑटो पार्टस, इलेक्ट्रिक उपकरण, सुरक्षा उपकरण, हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम समेत अन्य उत्पाद शामिल है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ