हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

यूपी में फिर पेशाबकांड! जिला अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती हुई महिला, नशेड़ी ने की 'बदसलूकी'

UP Crime News: सर्कल ऑफिसर वैभव पांडे ने बताया कि हमने जिला अस्पताल में महिला मरीज पर पेशाब करने के आरोप को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया में जिला महिला अस्पताल के एक वार्ड में महिला मरीज पर कथित तौर पर पेशाब करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोपी की तलाश की जा रही थी।

आरोपी की हुई पहचान

जानकारी के मुताबिक मामला बलिया के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सर्कल ऑफिसर वैभव पांडे ने बताया कि हमने जिला अस्पताल में महिला मरीज पर पेशाब करने के आरोप को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शाहपुर गांव निवासी विकास सिंह के रूप में हुई है। सुखपुरा गांव के एक स्थानीय निवासी ने बताया कि घटना मंगलवार रात की है।

यह भी पढ़ेंः कार से आए और ज्वेलरी शोरूम को लूट ले गए बदमाश, देखती रह गई पूरे शहर की पुलिस

विज्ञापन

वार्ड में आया और कर दी वारदात

बताया गया है कि महिला को डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान आरोपी विकास महिला मरीज वाले वार्ड में गया और कथित रूप से उस पर पेशाब करने लगा। वार्ड में अन्य महिलाएं भी अपने बेडों पर सो रही थीं। घटना के दौरान पीड़ित ने जब आरोपी का विरोध किया तो उसने अभद्रता की। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमों को लगाया गया था।

यह भी पढ़ेंः Viral Video: छात्रों की पुलिस से झड़प; सड़क पर गिरे ACP, फिर पहुंचा 10 थानों की फोर्स

विज्ञापन

यूपी संपर्क क्रांति में भी हुआ था पेशाबकांड

बता दें ऐसी ही एक घटना 3 अक्टूबर को भी सामने आई थी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी-3 कोच में एक आरोपी ने बुजुर्ग दंपत्ति पर पेशाब कर दिया था। पीड़िक शख्स बीएचयू के रिटायर्ड डॉक्टर थे। जब उन्होंने पुलिस ने मामले की शिकायत की तो आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया था कि आरोपी नशे में था।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

(https://taylorsmithconsulting.com/)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola