UPSSSC PET Exam 2025: आज से यूपी में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की परीक्षा का आयोजन राज्यभर में शुरू हो गया है। यह परीक्षा 6 और 7 सितंबर को आयोजित की जा रही है, जिसमें लाखों कैंडिडेंट्स परीक्षा देने वाले हैं। यह परीक्षा उत्तरप्रदेश के 48 जिलों में दो-दो पालियों में होंगी। परीक्षा केंद्रों की निगरानी STF द्वारा की जाएगी।
PET परीक्षा सरकारी नौकरी का पहला चरण
PET परीक्षा उत्तर प्रदेश में विभिन्न सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण है। इस परीक्षा में जिन अभ्यर्थियों का चयन होगा, वे आगे की मुख्य परीक्षाओं और इंटरव्यू के लिए पात्र होंगे। यही कारण है कि राज्यभर से युवा इस परीक्षा में शामिल होने के लिए केंद्रों पर सुबह से ही पहुंचने लगे हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होगी और दूसरी पाली में तीन से 5 बजे तक एग्जाम देंगे छात्र।
ये भी पढ़ें-यूपी में स्टांप और रजिस्ट्री शुल्क में छूट पर CM योगी का बड़ा ऐलान, जानें किस-किस को मिलेगा फायदा?
परीक्षा के लिए खास इंतजाम
इस बार आयोग ने परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए खास इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर CCTV की निगरानी, बायोमेट्रिक अटेंडेंस और सख्त चेकिंग की व्यवस्था की गई है। सभी केंद्रों पर एसटीएफ की तैनाती की गई है। सभी उम्मीदवारों को केवल प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र के साथ केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई है। दोनों पालियों की परीक्षा 120 मिनट रहेगी। वहीं, अभ्यर्थियों की भीड़े देखते हुए रोडवेज और रेलवे ने भी कुछ जरूरी बदलाव किए थे।
प्रयागराज पर परीक्षार्थियों की भीड़
PET एग्जाम के लिए प्रयागराज जंक्शन पर काफी भीड़ देखने को मिली थी। परीक्षार्थियों की भीड़ ऐसी थी कि दूसरे डिस्ट्रिक्ट में जाने वाली ट्रेनों में भी उनकी ही भीड़ थी। पूरा जंक्शन, ट्रेनें और फूटओवर ब्रिज पर छात्रों का हुजूम था। इन्हें ट्रेन में चढ़ने के लिए मेहनत करनी पड़ रही थी। हालांकि, छात्रों ने रेलवे पर आरोप लगाया है कि उन्हें परीक्षा के लिए कोई विशेष सुविधा नहीं दी गई है। परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जानी चाहिए थी।
परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी
परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी केंद्रों पर स्थायी मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही निरीक्षण अधिकारी, पर्यवेक्षक और रूट मजिस्ट्रेट भी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। परीक्षा की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। वहीं, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ट्रैफिक नियंत्रण, लगातार बिजली आपूर्ति, पानी और चिकित्सा सेवाओं का भी इंतजाम किया गया है।
ये भी पढ़ें-कमरे में सो रहे ढाई माह के मासूम को उठा ले गए बंदर, छत पर ले जाकर ड्रम में फेंका
संबंधित खबरें
UP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
8 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
17 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
18 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
19 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
21 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
22 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
22 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 day agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines