News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से दुखद घटना सामने आई है। यहां मछरेहटा के सूरजपुर गांव में कमरें में सो रहे एक ढाई माह के मासूम को बंदरों का झुंड उठाकर ले गया। बताया गया है कि इस दौरान घर के लोग अपने काम में व्यस्त थे। नवजात के कमरें में ना मिलने पर उसकी तलाश शुरू हुई। काफी देर बाद नवजात घर की छत पर रखे एक ड्रम में भरे पानी में उतराता मिला है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जानकारी ली है।
जानकारी के अनुसार, सीतापुर के मछरेहटा स्थित सूरजपुर गांव में अनुज का परिवार रहता है। बताया गया है कि गुरुवार को अनुज का ढाई माह का नवजात बेटा को गुरुवार सुबह कमरे में चारपाई पर सो रहा था। बताया गया है कि इस दौरान उसकी मां घर के अन्य किसी काम में व्यस्त हो गई। कुछ देर बाद वह कमरें में पहुंची तो देखा कि उनका बेटा चारपाई पर नहीं था। इसके बाद बच्चे की मां ने मामले की जानकारी घर के अन्य सदस्यों को दी।
यह भी पढ़ें- Monkey Attack: अलीगढ़ में बंदरों ने युवक को दूसरी मंजिल से नीचे फेंका! सिर के बल गिरा और… Video
जानकारी मिलने के बाद घर के सदस्य बच्चें की तलाश करने लगे। काफी तलाश के बाद परिजनों ने घर की छत पर रखे एक ड्रम में देखा तो, नवजात नवजात ड्रम में भरे पानी में उतराता मिला। जिसके बाद परिजन आनन-फानन में नवजात को लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे, मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उनके घर में आए दिन बंदर आते रहते है। ऐसे में परिजनों को अंदेशा है कि बंदरों ने ही उनके बेटे को उठाया होगा और ड्रम में छोड़ दिया होगा। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की है।
यह भी पढ़ें- बंदरों ने 6 साल की मासूम को रेप से बचाया! बागपत में हुआ ये ‘चमत्कार’, पुलिस ने दर्ज किया मामला
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।