UP Vidhansabha News: यूपी विधानसभा का बजट सत्र शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। सपा विधायक हाथों में पोस्टर लिए वेल में पहुंच गए। दरअसल जैसे ही सदन की कार्रवाई शुरू हुई सपा के विधायक हाथों में पोस्टर लहराते हुए वेल में आ पहुंचे। सपा विधायक कानून व्यवस्था, बाढ़ और बिजली के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे थे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के नेता माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि राज्य बहुत गंभीर मुद्दों का सामना कर रहा है। पूरा सूबा बाढ़ का सामना कर रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
इस पर विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने कहा कि हम सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। आप नेता प्रतिपक्ष हैं। आपके पास नोटिस देने का अधिकार है। सरकार सभी मुद्दों पर जवाब देने के लिए तैयार है। दूसरी ओर सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी कैबिनेट के चार नए मंत्रियों ओपी राजभर, अनिल कुमार, दारा सिंह चौहान और सुनील शर्मा का सदन को परिचय दिया।
बजट सत्र की कार्यवाही से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। पिछले सात सालों में पीएम मोदी की अगुवाई में उत्तर प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने सभी विधायकों से सदन की कार्यवाही में सकारात्मक योगदान देने की अपील की। साथ ही कहा कि सरकार हर मुद्दे का समाधान ढूंढ़ने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
इससे पहले सदन में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सीएम योगी से मुलाकात की। और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। स्पीकर सतीश महाना ने भी सदन की कार्यवाही शुरू करने से पहले नए नेता प्रतिपक्ष का स्वागत किया।
बता दें कि समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपनी जगह पर माता प्रसाद पांडेय को नया नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। लोकसभा चुनावों से पहले अखिलेश यादव ही यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद उन्हें विधायक का पद छोड़ना पड़ा। माना जा रहा था कि शिवपाल यादव नेता प्रतिपक्ष हो सकते हैं, लेकिन अखिलेश यादव ने माता प्रसाद पांडेय को यह जिम्मेदारी दी।
संबंधित खबरें
अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
2 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
4 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
5 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
5 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
15 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
15 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
16 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines