UPPSC PCS Prelims Result: यूपी पीसीएस प्री परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। यूपीपीएससी (UPPSC) की ओर से पीसीएस प्री परीक्षा के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in. पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। प्री परीक्षा में 15 हजार 66 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। ये उम्मीदवार मेंस एग्जाम में बैठ सकेंगे। बता दें कि 22 दिसंबर 2024 को पीसीएस प्री परीक्षा आयोजित की गई थी।
मेंस परीक्षा का शेड्यूल जल्द होगा जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जल्द ही मेंस परीक्षा का भी शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। आयोग ने कहा है कि मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम और इसके लिए आवेदन करने संबंधी जानकारी बाद में जारी की जाएगी। मुख्य परीक्षा के लिए 15,066 अभ्यर्थी चयनित किए गए हैं।
947 पदों पर होनी है भर्ती
प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर 947 रिक्तियों के लिए 15,066 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर दिया गया है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में उनके ओवरऑल परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को मुख्य परीक्षा देने का मौका मिलेगा और मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने वालों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा पैटर्न, निर्देश और अन्य प्रासंगिक जानकारी के विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।
4 लाख 84 हजार से ज्यादा छात्रों ने दी थी परीक्षा
बता दें कि उत्तर लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन 22 दिसंबर, 2024 को किया गया था। इसके लिए कुल 5,76,154 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। परीक्षा में कुल 4,84,470 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें से प्रथम सत्र की परीक्षा में 2,43,111 और द्वितीय सत्र की परीक्षा में 2,41,359 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट
- परीक्षा देने वाले उम्मीदवार सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर मौजूद रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- उम्मीदवार अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट सर्च कर सकते हैं।
- इसके बाद UPPSC PCS परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसके बाद रिजल्ट की पीडीएफ फाइल पर क्लिक करके उसे ओपन कर सकते हैं।
- भविष्य के लिए UPPSC PCS परिणाम 2024 को डाउनलोड कर उसे सेव कर लें।
संबंधित खबरें
प्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 hr agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
2 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
2 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
2 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
3 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
4 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
7 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
17 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines