UP में सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका! एलटी ग्रेड टीचर्स की 7466 भर्तियां, सिर्फ आज कर सकते हैं आवेदन

UPPSC LT Grade Recruitment: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का ख्वाब देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। आज यानी 28 अगस्त 2025 को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने जो एलटी ग्रेड सहायक शिक्षकों की भर्ती निकाली हैं, उनके लिए आवेदन की आखिरी तारीख है।

Uttar Pradesh

Photo Credit- X

UPPSC LT Grade Recruitment: उत्तर प्रदेश के उन युवाओं का इंतजार खत्म हो सकता है, जो सालों से सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने LT ग्रेड सहायक शिक्षकों की भर्तियां निकाली हैं, जिनके लिए केवल आज ही आवेदन कर सकते हैं। दरअसल, इन भर्तियों का ऐलान पिछले महीने किया गया था जिसकी आज आखिरी तारीख है। आयोग ने कुल 7,466 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। जिसमें महिलाएं और PWD उम्मीदवारों के लिए भी अलग से पोस्ट की संख्या दी गई है।

विज्ञापन

कितने पदों पर भर्तियां?

आयोग ने कुल 7,466 पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। इसमें 4,860 पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं, महिला 2,525 उम्मीदवारों को मौका मिलेगा है और PWD उम्मीदवारों के लिए 81 पद रखे गए हैं। इन नौकरियों का नोटिफिकशन 16 जुलाई को जारी किया गया था। जबकि, आवेदन की शुरुआत 28 जुलाई से हुई। आज 28 अगस्त को आवेदन की आखिरी तारीख है। इसके अलावा, सुधार विंडो का इस्तेमाल 4 सितंबर 2025 तक किया जा सकेगा।

विज्ञापन

कौन से सब्जेक्ट में होंगी भर्तियां?

इसमें आवेदन करने के लिए बी.एड. का होना जरूरी है। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, फिजिकल एजुकेशन, गणित, विज्ञान, उर्दू, संस्कृत, कला, संगीत, इतिहास, जीव विज्ञान, भूगोल, राजनीति विज्ञान, होम साइंस और अर्थशास्त्र समेत कई सब्जेक्ट्स के लिए भर्तियां निकली हैं।

विज्ञापन

कैसे करना है आवेदन?

आवेदन करने के लिए सबसे पहले uppsc.up.nic.in की साइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। इसमें मोबाइल नंबर, साइन और फोटो अपलोड करेंगे। जिसके बाद ईमेल और फोन नंबर पर OTP आ जाएगा। इसको भरने के बाद OTR नंबर जेनरेट कर सकते हैं। इसके बाद ही आप आवेदन कर सकते हैं।

इसके बाद भर्ती से जुड़ा लिंक सामने आ जाएगा। इसमें एजुकेशन से जुड़ी जानकारी देनी होगी। दरअसल, OTR में ही आवेदक की ज्यादातर जानकारी ले ली जाएगी, जिससे फाइनल आवेदन में उतनी जानकारी नहीं मांगी गई है।

विज्ञापन

कितनी लगेगी फीस?

आवेदन का सबसे लास्ट ऑप्शन पेमेंट का दिया गया है। इसमें QR कोड और UPI के जरिए भी पेमेंट की जा सकती है। सामान्य और OBC उम्मीदवारों के लिए 125 रुपये फीस, ST और SC के लिए 65 रुपये और विकलांग उम्मीदवारों 25 रुपये में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए परीक्षा पास करनी होगी, जिसके बाद 9300-34800 रुपये के ग्रेड पे 4800 के साथ दूसरे भत्ते भी मिलेंगे।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ